छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोदाभाट गांव के जंगल में 2 भालू के शावक एक साथ देखने को मिले है। शावक हरे-भरे घास के मैदान में खेलते नजर आए। सुबह की ताजी हवा में शावक एक-दूसरे का पीछा करते और लड़खड़ाते हुए दौड़ते दिखे।
.
शावक कभी आपस में घुलते-मिलते होते। कभी अपनी मां के पास लौटकर लाड़-प्यार करते। मुलायम हरी घास पर पहुंचते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे कभी-कभी थककर अपने ही परछाई को देखते। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया है।
सुहाने मौसम में भालू के 2 शावक खेलते रहे।

बहुत देर तक मैदान में दोनों ने विचरण किया।
भालुओं का ये प्राकृतिक व्यवहार
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ये दृश्य वन्यजीवों के स्वस्थ और प्राकृतिक व्यवहार को दर्शाते हैं। अनुकूल मौसम और पर्याप्त प्राकृतिक आवास जानवरों को खुलकर विचरण करने का अवसर देते हैं। यह उनके विकास के लिए जरूरी है।
शावकों की मासूमियत और ऊर्जा ने जंगल के शांत माहौल में नई रौनक भर दी। प्रकृति का यह नजारा बताता है कि जीवन की छोटी-छोटी खुशियों में ही असली आनंद छिपा है।
………………….
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
खाने की तलाश करते शहर में घुसा भालू: VIDEO:कांकेर में भूख से बेहाल नारियल तोड़कर खा रहा, घने पेड़ों के पीछे आराम करते दिखा

कांकेर में एक भालू खाने की तलाश में शहर में घुस आया है। भालू यहां अलग अलग इलाकों में पिछले दो दिनों से लगातार घूम रहा है। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है, उनका कहना है रोजाना राज 11 बजे के बाद भालू आता है। पढ़ें पूरी खबर…