Thursday, March 27, 2025
Thursday, March 27, 2025
Homeविदेशसूडान की सेना ने प्रेसिडेंशियल पैलेस पर दोबारा कब्जा किया: दो...

सूडान की सेना ने प्रेसिडेंशियल पैलेस पर दोबारा कब्जा किया: दो साल की जंग के बाद खार्तूम में पैरामिलिट्री फोर्सेस का आखिरी गढ़ भी जीता


खार्तूम7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सूडानी सैनिकों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे प्रेसिडेंशियल पैलेस को जीतने का जश्न मना रहे हैं। - Dainik Bhaskar

सूडानी सैनिकों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे प्रेसिडेंशियल पैलेस को जीतने का जश्न मना रहे हैं।

सूडान की सेना ने शुक्रवार को बताया कि उसने खार्तूम में प्रेसिडेंशियल पैलेस को अपने कब्जे में ले लिया है। पैरामिलिट्री फोर्सेस के साथ चली आ रही जंग के करीब दो साल बाद सेना ने आखिरी गढ़ भी वापस जीत लिया है।

सूडानी सैनिकों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे बता रहे हैं कि रमजान के 21वें दिन उन्होंने नील नदी के किनारे बने राष्ट्रपति भवन को अपने कब्जे में ले लिया है। रमजान का 21वां दिन शुक्रवार है।

वीडियो में एक सैनिक चिल्लाते हुए कहा- ‘हम अंदर हैं! हम रिपब्लिकन पैलेस में हैं!’ इस दौरान कई सैनिक उसके आसपास जश्न मनाते दिखते हैं।

सूडान के सूचना मंत्री और सैन्य प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि ये महल दो सदियों से सूडान में सत्ता का प्रतीक रहा है, अब फिर से सरकारी नियंत्रण में आ गया है। यहां आज सूडान का झंडा फहराया गया है। जीत की यह यात्रा तब तक जारी रहेगी, जब तक पूरी तरह जीत नहीं मिल जाती है।

रिपब्लिकन पैलेस जीतना सूडानी सेना की बड़ी जीत

रिपब्लिकन पैलेस को फिर से अपने कब्जे में लेना सूडानी सेना के लिए एक बड़ी प्रतीकात्मक जीत है। अप्रैल 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद सेना ने खार्तूम का अधिकांश हिस्सा R.S.F. के हाथों खो दिया था, जिससे वे केवल कुछ सैन्य अड्डों तक सीमित रह गए थे।

यह जीत सूडानी सेना के उस अभियान को भी बल देती है, जिसके तहत वे खार्तूम से पूरी तरह अर्धसैनिक बलों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। छह महीने से जारी इस बड़े जवाबी हमले ने युद्ध का संतुलन सूडान के पूर्वी हिस्से में सेना के पक्ष में झुका दिया है।

सूडान में 2 साल में 28 हजार से ज्यादा लोग मारे गए

सूडान में लगभग दो साल से सेना और अर्धसैनिक बल के बीच संघर्ष चल रहा है। यह संघर्ष अप्रैल 2023 में तब शुरू हुआ था, जब सेना और RSF के लीडर्स के बीच सत्ता संघर्ष की लड़ाई छिड़ गई। पिछले दो साल में अब तक 28 हजार से अधिक लोग सूडान में मारे जा चुके हैं, जबकि लाखों लोगों को पलायन करना पड़ा है।

सूडान के डॉक्टर सिंडिकेट ने RSF के हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि एक गोला अल-नव हॉस्पिटल से कुछ मीटर की दूरी पर गिरा था। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ज्यादातर घायल महिला और बच्चे हैं। इनके इलाज के लिए हॉस्टिपल में पर्याप्त डॉक्टर और नर्स नहीं हैं।

5 पॉइंट्स में समझें सूडान में हिंसा की वजह…

1. सूडान में मिलिट्री और पैरामिलिट्री के बीच वर्चस्व की लड़ाई है। 2019 में सूडान के तब के राष्ट्रपति ओमर अल-बशीर को सत्ता से हटाने के लिए लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे।

2. अप्रैल 2019 में सेना ने राष्ट्रपति को हटाकर देश में तख्तापलट कर दिया। लेकिन फिर लोग लोकतांत्रिक शासन और सरकार में अपनी भूमिका की मांग करने लगे।

3. इसके बाद सूडान में एक जॉइंट सरकार को गठन हुआ, जिसमें देश के नागरिक और मिलिट्री दोनों का रोल था। 2021 में यहां दोबारा तख्तापलट हुआ और सूडान में मिलिट्री रूल शुरू हो गया।

4. आर्मी चीफ जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान देश के राष्ट्रपति और RSF लीडर मोहम्मद हमदान डागालो उपराष्ट्रपति बन गए। इसके बाद से RSF और सेना के बीच संघर्ष जारी है।

5. सिविलियन रूल लागू करने की डील को लेकर मिलिट्री और RSF आमने-सामने है। RSF सिविलियन रूल को 10 साल बाद लागू करना चाहती है जबकि आर्मी का कहना है कि ये 2 साल में ही लागू हो जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular