सूरजपुर नगर पालिका की प्रथम परिषद बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमानित बजट पेश किया गया। नए वित्तीय वर्ष में 40 नए कार्यों के लिए 2250 लाख रुपए का व्यय प्रस्तावित किया गया है। यह राशि नगरपालिका निधि और शासकीय अनुदान से जुटाई जाएगी।
.
महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस वर्ष न तो कोई नया टैक्स लगाया जाएगा और न ही मौजूदा टैक्स में कोई वृद्धि की जाएगी। नागरिक सुविधाओं को बढ़ाते हुए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 6263640593 जारी किया गया है। इस पर लोग घर बैठे अपनी समस्याएं बता सकेंगे, जिनका समाधान किया जाएगा।
लगातार विकास कार्य होंगे
अध्यक्ष कुसुम लता राजवाड़े और उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने बताया कि अगले पांच सालों में सूरजपुर को एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए लगातार विकास कार्य किए जाएंगे। नगर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही सभी वार्डों में साफ-सफाई, पानी की आपूर्ति और बिजली व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रस्तावित बजट में 11.31 लाख बचत का अनुमान
वर्ष 2025-26 में 3208.86 लाख प्रस्तावित आय का अनुमान है तो वही 3197.55 लाख रुपए खर्च का अनुमान लगाया गया है। जिसमे 11.31 लाख रुपए बचत का अनुमान है। वही इस वर्ष कोई नया टैक्स नही लगाए जाने पर सहमति बनी तो किसी टैक्स में कोई बढ़ोतरी भी नहीं कि गई हैं।
नगर को सुंदर और व्यवस्थित किया जाएगा
नगर पालिका की सिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत नगर को सुंदर व व्यवस्थित बनाने की योजना है, तो वही ट्रांसपोर्टनगर निर्माण का भी प्लान है। बाजार, मीट-मटन की दुकानों को व्यवस्थापन करने के साथ खेल मैदान उन्नयन जिर्णोद्धार कार्य, सडक, विद्युत, जल, चौपाटी निर्माण आक्सीजन पार्क व अन्य कार्यों को कराया जाएगा।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष कुसुम लता राजवाड़े, उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और सभी पार्षद उपस्थित थे।