पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी की पहले से ही महिला पर बुरी नजर थी।
सूरत के पूणा इलाके में 13 फरवरी की रात दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां तीन कुख्यात अपराधियों ने एक घर में घुसकर पति को बंधक बनाया और उसकी 33 वर्षीय पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। वारदात के बाद आरोपी घर से 60 हजार रुपए की लूट कर फरार हो गए थ
.
इस मामले में पुलिस ने 48 घंटे में ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने भी सिर्फ 26 दिनों में ही 2053 पन्नों की चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश कर दी है।
सीसीटीवी में नजर आए थे आरोपी।
पति को चाकू की नोंक पर रखकर किया था दुष्कर्म आरोपियों ने चाकू की नोक पर 30 हजार रुपए और एक सिल्वर ब्रेसलेट लूट लिया। इसके बाद पति के हाथ-पैर बांध दिए थे। फिर पति को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी को छत पर ले जाकर गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने एक-एककर तीनों को अरेस्ट कर लिया था।
पहले की थी पूरी रेकी आरोपी दिनेश पहले उसी घर के पास रहता था और महिला पर उसकी बुरी नजर थी। वारदात से पहले तीनों बदमाशों ने शराब पी थी और लूट की योजना बनाई। दिनेश और निकुंज ने महिला के घर की रेकी कर घर में घुसने का प्लान बनाया था। तीसरा आरोपी अमित बाहर निगरानी कर रहा था और भागने के बाद उसने लूट के पैसे में से 12 हजार रुपए लिए थे।

48 घंटे में ही दो आरोपी भावनगर से गिरफ्तार कर लिए गए थे।
लेस पट्टी कारखाने के शोर में पीड़िता की चीखें दबीं पुलिस के मुताबिक जहां दंपती रहता है उस जगह पर सिर्फ 30 प्रतिशत की आबादी रहती है। पूरा इलाका लगभग खाली है। इस जगह पर लेस पट्टी का कारखाना चलता है। जिसके शोर से महिला को चीखें नहीं सुनाई दी थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुजराती और हिंदी में बात कर रहे थे। सीसीटीवी में उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था।
पति लेस पट्टी के कारखाने में काम करता है और पिछले चार साल से सूरत में रह रहे हैं। पूणा पुलिस इंस्पेक्टर वीएम देसाई ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 4 टीम बनाई थीं। 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चेक कर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।