Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeगुजरातसूरत में 2.57 करोड़ रुपए के जाली नोट जब्त: ठगी करने...

सूरत में 2.57 करोड़ रुपए के जाली नोट जब्त: ठगी करने के लिए गड्डियों नें ऊपर और नीचे लगा रखे थे असली नोट, 4 अरेस्ट – Gujarat News


गुजरात के सूरत में पुलिस ने 2.57 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किए हैं। इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपियों ने इन जाली नोटों को बैंक, बाजारों और आम लोगों को ठगने के लिए तैयार क

.

तीन बैग में भर रखे थे नोट

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम की है, जब चार आरोपी सरोली इलाके में तीन बैग लेकर पैदल जा रहे थे। जांच के दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। सरोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, “आरोपियों ने 500 रुपए के जाली नोट की 43 गड्डियां छिपा कर रखी थीं। प्रत्येक गड्डी में 1,000 नोट थे। इनमें ऊपर और नीचे के नोट असली थे, जिससे कि ये पकड़ में न आएं।” इसके अलावा पुलिस ने 21 गड्डियां और बरामद कीं, जिनमें 200 रुपए के 1,000 जाली नोट थे।

इन धाराओं में मामला दर्ज इन जाली नोटों पर न तो कोई सीरियल नंबर था और न ही उनके ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक का ठप्पा था। इन नोटों पर ‘भारतीय बच्चों का खाता’ लिखा हुआ था, जो उनके नकली होने का स्पष्ट संकेत था। आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के अहिल्यानगर निवासी दत्तात्रेय रोकडे, राहुल विश्वकर्मा और राहुल काले के रूप में हुई है, जबकि एक आरोपी सूरत का निवासी गुलशन गुगाले है। इन सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 318 (2) (धोखाधड़ी), 61 (आपराधिक साजिश) और 62 (गंभीर अपराध के प्रयास के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि यह एक बड़ा गिरोह हो सकता है, जो देशभर में जाली नोटों का नेटवर्क चला रहा था। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि उनसे इस मामले में और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular