मुंबई6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 12 जून को तेजी है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 82,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 30 अंक की तेजी है, 25,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी है। आज IT और ऑटो शेयर्स में गिरावट है। वहीं फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त देखने को मिल रही है।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.71% नीचे 38,149 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.46% नीचे 24,255 कारोबार कर रहा है।
- कोरिया का कोस्पी 0.67% चढ़कर 2,926 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.8% बढ़कर 3,405 पर कारोबार कर रहा है।
- 11 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 42,865 पर फ्लैट बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.50% और S&P 0.27% गिरकर बंद हुआ।
13 जून को ओपन होगा ओसवाल पंप्स का IPO ओसवाल पंप्स का IPO 13 जून को ओपन होगा जो 17 जून तक खुला रहेगा। इसके शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 1,387.34 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसका प्राइस बैंड ₹584 से ₹614 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों को 614 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से एक लॉट के लिए 14,016 रुपए निवेश करने होंगे।

कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 11 जून को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर 82,515 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 37 अंक की तेजी रही, ये 25,141 के स्तर पर बंद हुआ था।
