Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeबिजनेससेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 70...

सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट: निफ्टी भी 70 अंक गिरा, बैंकिंग, ऑटो सहित सभी सेक्टर के शेयर लुड़के


मुंबई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 4 अक्टूबर को सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट के साथ 82,260 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, ये 25,170 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट और 15 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो सहित NSE के सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

विदेशी निवेशकों ने ₹15,243.27 करोड़ के शेयर बेचे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.47% की तेजी है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.26% और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.60% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 3 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.44% गिरकर 42,011 पर और नैस्डैक 0.037% गिरकर 17,918 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.17% गिरकर 5,699 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3 अक्टूबर को ₹15,243.27 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹12,913.96 करोड़ के शेयर खरीदे।

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO 8 अक्टूबर को ओपन होगा

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 8 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

कल बाजार में साल की चौथी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी

इससे पहले कल यानी 3 अक्टूबर को शेयर बाजार में साल की चौथी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,769 अंक (2.10%) की गिरावट के साथ 82,497 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 546 अंक (2.12%) की गिरावट रही, ये 25,250 के स्तर पर बंद हुआ था।

ऑटो,एनर्जी, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट थी। BPCL, श्रीराम फाइनेंस और L&T के शेयर्स में 4% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। ये निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं JSW स्टील का शेयर 1.33% की तेजी के साथ निफ्टी टॉप गेनर था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular