Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeबिजनेससेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की तेजी: निफ्टी में भी...

सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की तेजी: निफ्टी में भी 120 अंक की बढ़त, सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी


मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव वोटिंग और नतीजों के बीच सेंसेक्स आज यानी 6 नवंबर को 350 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंक की बढ़त है, ये 24,330 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी और 7 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 2.25% की बढ़त है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.013% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.29% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 5 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 1.02% चढ़कर 42,221 पर और S&P 500 1.23% चढ़कर 5,782 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.43% बढ़कर 18,439 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5 नवंबर को ₹2,569.41 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,030.96 करोड़ के शेयर खरीदे।

स्विगी और ACME सोलर होल्डिंग्स का IPO आज ओपन होगा

स्विगी लिमिटेड और ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन होगा। निवेशक दोनों इश्यू के लिए 8 नवंबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 13 नवंबर को दोनों कंपनियों के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

कल दिन के निचले स्तर से 1,180 अंक संभला था बाजार

इससे पहले कल यानी 5 नवंबर को सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 78,296 से 1,180 अंक संभला था। दिनभर के कारोबार के बाद यह 694 अंक की तेजी के साथ 79,476 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 23,842 से 371 अंक संभला था। यह 217 अंक की तेजी के साथ 24,213 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट थी। NSE के मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.84% की तेजी थी।

खबरें और भी हैं…

  • इंडियन ऑयल का दूसरी तिमाही में मुनाफा 3.8 गुना बढ़ा: यह ₹420 करोड़ से बढ़कर ₹2,016 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹3 डिविडेंड देगी कंपनी

    यह ₹420 करोड़ से बढ़कर ₹2,016 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹3 डिविडेंड देगी कंपनी|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रुपया 84.11 के निचले स्तर पर, इंपोर्ट महंगा होगा: सोना ₹93 बढ़कर ₹78,518 का हुआ, सेंसेक्स 941 अंक गिरकर 78,782 पर बंद

    सोना ₹93 बढ़कर ₹78,518 का हुआ, सेंसेक्स 941 अंक गिरकर 78,782 पर बंद|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • थाईलैंड ने अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई वीजा-फ्री एंट्री: इंडियन ट्रैवलर्स बिना वीजा थाईलैंड घूम सकेंगे, 30 दिनों के लिए एंट्री मिलेगी

    इंडियन ट्रैवलर्स बिना वीजा थाईलैंड घूम सकेंगे, 30 दिनों के लिए एंट्री मिलेगी|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दिन के निचले स्तर से 1,180 अंक संभला बाजार: सेंसेक्स 694 अंक की तेजी के साथ 79,476 पर बंद, निफ्टी में भी 371 अंक की रिकवरी

    सेंसेक्स 694 अंक की तेजी के साथ 79,476 पर बंद, निफ्टी में भी 371 अंक की रिकवरी|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar1:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular