मुंबई11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार (3 मार्च) को सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की तेजी है। ये 73,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा है। ये 22,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है।
निफ्टी मेटल और ऑटो इंडेक्स करीब 1% चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। आईटी और रियल्टी इंडेक्स में करीब आधा फीसदी की तेजी है। बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में मामूली गिरावट है। आज M&M, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस सेंसेक्स के टॉप गेनर्स है।
ग्लोबल मार्केट में 1% से ज्यादा की तेजी
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1% से ज्यादा की तेजी है। चीन का शंघाई कम्पोजिट करीब आधा फीसदी ऊपर है।
- 28 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11,639 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 12,308 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 28 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.39% चढ़कर 43,840 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.59% और नैस्डेक कंपोजिट में 1.63% की तेजी रही।
शुक्रवार को 1414 अंक गिरा था सेंसेक्स
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (28 फरवरी) को सेंसेक्स 1414 अंक (1.90%) की गिरावट के साथ बंद 73,198 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 420 अंक (1.86%) गिरकर 22,124 के स्तर पर बंद हुआ।
BSE स्मॉल कैप में 1,028 अंक (2.33%) की गिरावट रही, यह 43,082 के स्तर पर बंद हुआ। मिड कैप में भी 853 अंक (2.16%) की गिरावट रही, ये 38,592 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और केवल एक (HDFC बैंक) में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में गिरावट और केवल 5 में तेजी रही।
