मुंबई2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 4 अप्रैल को गिरावट रही। सेंसेक्स 500 अंक की गिरावट के साथ 75,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है, ये 23,050 के स्तर पर आ गया है। मेटल, आईटी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी है। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और LT सेंसेक्स के टॉप लूजर्स है। टाटा मोटर्स और टाटा स्टील में करीब 4% की गिरावट है। वहीं एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल टाप गेनर्स है।
NSE सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी मेटल सबसे ज्यादा 3% गिरा है। फार्मा में करीब 2% और आईटी इंडेक्स में 1.50% की गिरावट है। ऑटो इंडेक्स भी 1.60% नीचे कारोबार कर रहा है। ऑयल एंड गैस, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी करीब 1.5% की गिरावट है।
अमेरिकी बाजार 6% तक गिरा
- एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 2.64%, कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 1.57% की गिरावट है। चीन का बाजार किंगमिंग फेस्टिवल के कारण बंद है।
- 3 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 3.98%) गिरकर 40,545 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 4.84% की गिरावट रही। नैस्डेक कंपोजिट 5.97% गिरा।
- 3 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,806 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 221.47 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
बाजार में गिरावट के तीन कारण
- ट्रम्प का रेसिप्रोकल टैरिफ: अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। भारत के अलावा चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगेगा।
- विदेशी निवेशकों की बिकवाली: फॉरेन इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। यह बिकवाली बाजार में दबाव बढ़ाने का एक प्रमुख कारण हो सकती है, खासकर अगर निवेशक अन्य बाजारों की ओर रुख कर रहे हों।
- आर्थिक अनिश्चितता: वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका और अमेरिकी GDP के 2025 की पहली तिमाही में 2.8% तक गिरने के अनुमान से निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। इससे स्टॉक मार्केट में अस्थिरता बढ़ रही है।
कल सेंसेक्स 322 अंक गिरकर 76,295 पर बंद हुआ था
कल यानी 3 अप्रैल को सेंसेक्स 322 अंक की गिरावट के साथ 76,295 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 82 अंक की गिरावट रही, ये 23,250 के स्तर पर बंद हुआ।
आज IT, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। TCS, HCL टेक और टेक महिंद्रा के शेयर करीब 4% टूटे। वहीं पावर और फार्मा के शेयर में बढ़त रही।
