मुंबई10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वित्त वर्ष 2025-26 के पहले कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार (1 अप्रैल) को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 550 अंक गिरकर 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 23,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HDFC, सम फार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर में 2% तक की गिरावट है। पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक और NTPC 1.5% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट है। सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा IT में 1.36% की गिरावट है। ऑटो, मीडिया और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में मामूली तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.58%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.96% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.43% की तेजी है।
- 28 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 1% चढ़कर 42,001 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.14% की गिरावट रही जबकि S&P 500 इंडेक्स 0.55% चढ़कर बंद हुआ।
- 28 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,352.82 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 7,646.49 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- मार्च महीने में विदेशी निवेशकों ने 2,014.18 करोड़ रुपए के नेट शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 37,585.68 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (28 मार्च) को सेंसेक्स करीब 198 अंक गिरकर 77,414 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में करीब 72 अंकों की गिरावट रही, ये 23,519 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों मे से 11 में तेजी जबकि 19 में गिरावट रही। इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा 3.5% की गिरावट रही। जबकि, कोटक महिंद्रा बैंक, HUL और ICICI बैंक में करीब 1% की तेजी रही।
NSE के 50 शेयरों में से 19 में तेजी जबकि 31 में गिरावट रही। सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी मीडिया सबसे ज्यादा 2.29% गिरा। निफ्टी आईटी में 1.76% और निफ्टी रियल्टी में 1.42% की गिरावट रही।
ऑटो, IT, मीडिया और रियल्टी सेक्टर में 2% की गिरावट है। जबकि FMCG और प्राइवेट बैंक में मामूली तेजी रही।
