Thursday, May 8, 2025
Thursday, May 8, 2025
Homeबिजनेससेंसेक्स 85,333 और निफ्टी ने 26,051 का ऑलटाइम हाई बनाया: अभी...

सेंसेक्स 85,333 और निफ्टी ने 26,051 का ऑलटाइम हाई बनाया: अभी बाजार में 140 अंक की तेजी, IT शेयर्स में सबसे ज्यादा बढ़त


मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार ने आज यानी 26 सितंबर को लगातार 7वें दिन ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,333 और निफ्टी ने 26,051 का स्तर छुआ। अभी सेंसेक्स 140 अंक और निफ्टी 40 अंक की तेजी के साथ अपने ऑल टाइम के पास ही कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो उसमें सबसे ज्यादा IT सेक्टर के शेयर्स में तेजी है।

एशियाई बाजारों में आज तेजी

  • एशियाई बाजार में आज तेजी है। जापान के निक्‍केई में 2.49% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.71% की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.58% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 25 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.70% गिरकर 41,914 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 0.043% बढ़कर 18,082 पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.19% की गिरावट रही।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 25 सितंबर को 973.94 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,778.99 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

डिफ्यूजन इंजीनियर्स का IPO आज ओपन होगा डिफ्यूजन इंजीनियर्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO आज ओपन होगा। निवेशक 30 सितंबर तक इस IPO के लिए बोली लगा सकेंगे। 4 अक्टूबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई इससे पहले कल यानी 25 सितंबर को लगातार छठे दिन शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,247 और निफ्टी ने 26,032 का स्तर छुआ था।

इसके बाद सेंसेक्स 255 अंक की तेजी के साथ 85,169 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 63 अंक की तेजी रही, ये 26,004 के स्तर पर बंद हुआ था। ऑटो, IT, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में तेजी देखने को मिली थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular