Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeबिहारसेक्स रैकेट मामले में 2 होटल और एक मकान सील: मुजफ्फरपुर...

सेक्स रैकेट मामले में 2 होटल और एक मकान सील: मुजफ्फरपुर में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; HAM नेता की पत्नी चलाती थी रैकेट – Muzaffarpur News


मुजफ्फरपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सेंट्रल पार्क और सुभद्रा होटल को सील कर दिया है। इसके अलावा जिस मकान से लड़की मिली थी, उसी भी सील किया है। फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है। अब तक इस मामले में 5 आरोप

.

इस पूरे रैकेट को मुशहरी प्रखंड के HAM पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप पासवान अपनी पत्नी किरण के साथ मिलकर चला रहे थे। मामले के खुलासे के बाद पार्टी ने आरोपी दिलीप को पार्टी से निकाल दिया है। पुलिस ने हम नेता, उसकी पत्नी, एक ऑटो ड्राइवर, दो होटल के मालिकों को गिरफ्तार किया है। जबकि चार लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है।

पुलिस ने होटल के गेट पर ताला लगाया

अननोन नंबर से कॉल आया था

दरअसल, 10 जून को शाम चार बजे के करीब नगर थाना के SHO शरत कुमार को अननोन नंबर से एक लड़की ने कॉल किया। लड़की ने बताया कि मैं एक घर में फंसी हुई हूं, जबरन मुझसे देह व्यापार कराया जा रहा है। मैं नहीं जानती कि मुझे कहां रखा गया है। मेरे साथ तीन और लड़कियां हैं। प्लीज, हम लोगों को बचा लीजिए। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह लड़की से उसका लोकेशन पूछा और वहां तक पहुंची। देर शाम 4 लड़कियों का रेस्क्यू किया गया।

दिलीप कुशवाहा इस गाड़ी का यूज करता था।

दिलीप कुशवाहा इस गाड़ी का यूज करता था।

चार लड़कियों का रेस्क्यू किया गया

डीएसपी टाउन 1 सीमा देवी ने बुधवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, ‘जांच में पता चला कि जहां लड़की को जहां रखा गया था, वहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इसके बाद कल्याणी इलाके से फोन करने वाली लड़की समेत चार लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है।’

QuoteImage

इस मामले में सेक्स रैकेट के लिए लड़कियों को सप्लाई करने वाली किरण कुमारी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो दिलीप कुशवाहा का पत्नी है। ब्रह्मपुरा के रहने वाले दिलीप ने इस काम के लिए एक घर को किराए पर लिया था। इस मकान में लड़कियों को लाकर दो से तीन दिन तक रखा जाता था, फिर इन्हें अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किया जाता था।

QuoteImage

पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया

इनपुट के आधार पर सुभद्रा होटल और काजी मोहम्मदपुर के एक होटल में भी छापेमारी की गई। इन दौरान इन दोनों होटलों के मैनेजर को अरेस्ट किया गया। पूरे मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’

इनमें सिकंदरपुर के रहने वाले ऑटो ड्राइवर लक्ष्मण पासवान, सीतामढ़ी के रहने वाले होटल संचालक अंकित कुमार, सुभद्रा होटल के मैनेजर मोतीपुर के रहने वाले पवन कुमार, ब्रह्मपुरा के रहने वाले दिलीप कुशवाहा और दिलीप की पत्नी किरण कुमारी शामिल है।

अंकित और पवन कुमार कस्टमर्स को फोन कर लड़कियों की फोटो भेजते थे और रेट तय करते थे। छापेमारी में एक कार बरामद की गई है, जिसके जरिए लड़कियों को होटल में लाया ले जाया जाता था।

पुलिस हिरासत में पांचों आरोपी।

पुलिस हिरासत में पांचों आरोपी।

भोली-भाली भटकी लड़कियों को करते थे टारगेट

टाउन डीएसपी ने बताया था, ‘एक ऑटो भी जब्त किया गया है, जिसका ड्राइवर उन भोली-भाली लड़कियों को टारगेट करता था, जो घर से झगड़ा करके भटकती हुई मिलती थी। इस बारे में वो पहले किरण को बताता था, जो लड़कियों को जॉब और रहने का लालच देकर देह व्यापार में धकेल देती थी।’

QuoteImage

‘छापेमारी में 5 मोबाइल, एक DVR और एक ट्रेन का टिकट बरामद किया गया है। ये टिकट उसी लड़की का है, जिसने पुलिस को फोन किया था। उसे दिल्ली जाना था, लेकिन उसकी ट्रेन छूट गई थी। जिसके बाद ऑटो ड्राइवर ने इसकी जानकारी किरण को दी थी और फिर उसे देह व्यापार के दलदल में धकेला गया था।’

QuoteImage

ऑटो ड्राइवर को मिल चुकी है 10 साल की सजा

डीएसपी टाउन 1 ने बताया कि ‘दिलीप कुशवाहा और लक्ष्मण पासवान काफी सालों से इस धंधे से जुड़े हुए हैं। साल 2014 में इन दोनों को 10 साल की सजा हुई थी, जिसको लेकर नगर थाना में कांड संख्या 294/2014 दर्ज है।’

पुलिस सूत्रों की माने तो दिलीप कुशवाहा का राजनीति में अच्छी पकड़ है। जिले के कई बड़े बड़े नेताओं से उसकी जान पहचान है। कई नेताओं को भी लड़की पहुंचाने का काम करता है। पुलिस इस बिंदू पर भी जांच पड़ताल कर रही है।

मकान मालिक को भी बनाया जाएगा अभियुक्त

डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि ‘मकान मालिकों को बताया गया है कि किराए पर मकान देने से पहले किरायदारों का सत्यापन करवाना जरूरी है।’

‘दिलीप कुशवाहा कई सालों से उक्त मकान को किराया पर लिए हुए था। लेकिन मकान मालिक ने उसका सत्यापन नहीं करवाया था, जो कानूनन गलत है। इसी कारण मकान मालिक को भी इस कांड में अभियुक्त बनाया जाएगा।’



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular