Saturday, April 12, 2025
Saturday, April 12, 2025
Homeबिजनेससेसेंक्स 82,637 और निफ्टी 25,249 के ऑलटाइम हाई पर: अभी बाजार...

सेसेंक्स 82,637 और निफ्टी 25,249 के ऑलटाइम हाई पर: अभी बाजार में 200 अंक से ज्यादा की बढ़त; FMCG छोड़कर सभी सेक्टर में तेजी


मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सेसेंक्स ने आज यानी 30 अगस्त को 82,637 और निफ्टी ने 25,249 का नया ऑलटाइम हाई बनाया। अभी ये 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 82,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी में भी 80 अंक की तेजी है, ये 25,240 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट है। FMCG छोड़कर सभी सेक्टर में तेजी है।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

  • HDFC बैंक, ITC, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन बाजार को ऊपर खींच रहे हैं। बजार को चढ़ाने में सबसे ज्यादा HDFC बैंक के 67.58 पॉइंट का कॉन्ट्रिब्यूशन है। जबकि, रिलायंस, टाटा मोटर्स और टेक महिंद्रा को नीचे खींच रहे हैं।
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.58% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.38% की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.18% और कोरिया का कोस्पी 0.59% चढ़ा हुआ है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 29 अगस्त को ₹3,259.56 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹2,690.85 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 29 अगस्त को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.59% चढ़कर 41,335 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.23% गिरा, ये 17,516 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.0039% की गिरावट के साथ 5,591 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड का IPO ओपन हुआ
इन्वेस्टर रेखा राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी वाली कंपनी बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO आज ओपन हो गया है। निवेशक 3 सितंबर तक इस IPO के लिए बोली लगा सकते हैं। 6 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

कल सेंसेक्स-निफ्टी ने ऑलटाइम हाई बनाया था
इससे पहले कल यानी 29 अगस्त को सेसेंक्स ने 82,285 और निफ्टी ने 25,192 का नया ऑलटाइम हाई बनाया था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 349 अंक की तेजी के साथ 82,134 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी में भी 99 अंक की तेजी रही, ये 25,151 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular