- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (27 May 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Bhopal Mumbai Delhi
मुंबई4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज यानी मंगलवार, 27 मई को सोने-चांदी के दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 146 रुपए घटकर 95,667 रुपए पर आ गया है। कल यह 95,813 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
वहीं, चांदी की कीमत भी आज 40 रुपए घटकर 97,357 रुपए पर आ गई है। कल चांदी 97397 रुपए किलो थी। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत
- दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,280 रुपए है।
- मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,130 रुपए है।
- कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,950 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 98,130 रुपए है।
- चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,130 रुपए है।


साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना
अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।