Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeहरियाणासोनीपत बड़ौली बोले- देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर: जैन ने...

सोनीपत बड़ौली बोले- देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर: जैन ने कहा- कांग्रेस को ‘सुखी’ आ गई; कविता बोली- जनता ने कांग्रेस को शून्य किया – Sonipat News


राजनीतिक ब्यानों में राजीव जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसा तो रिजल्ट आने के बाद एक दूसरे से मिलते हुए भी नजर आए

हरियाणा में 10 नगर निगम में से 9 पर भाजपा ने जीत हासिल की है और सोनीपत में उपचुनाव में भी भाजपा की बंपर जीत होने के बाद बयान बाजी का दौर शुरू हो गया है और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा गया है। सोनीपत में भी जीत के बाद कांग्रेस पर जुबानी हमला किया गया

.

बड़ौली बोले-कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोहन लाल बडोली ने कहा कि कांग्रेस अब समाप्ति की ओर बढ़ रही है। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को निकाय चुनावों में करारी शिकस्त दी है और आने वाले विधानसभा चुनावों में भी जनता उसे पूरी तरह नकार देगी। बडोली ने कहा कि अब देश की राजनीति में कांग्रेस का प्रभाव खत्म हो रहा है और जनता कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा,देश अब विकास की राह पर है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा विकास कार्यों में बाधा डालने का काम किया। यही कारण है कि जनता अब उसे पूरी तरह नकार रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है और जनता इसे समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई नीति, नेतृत्व और विजन नहीं बचा है।

मोहन लाल बडोली ने कहा कि कांग्रेस अब समाप्ति की ओर बढ़ रही है

मोहन लाल बडोली ने कहा कि निकाय चुनावों के नतीजे इस बात का सबूत हैं कि हरियाणा में कांग्रेस पूरी तरह से हाशिए पर जा चुकी है। उन्होंने कहा, जनता ने इस बार भी कांग्रेस को सबक सिखाया है और यह सिलसिला विधानसभा चुनावों में भी जारी रहेगा।

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा के प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करने के बाद जहां जमकर जश्न मनाया जा रहा है तो ऐसे में भाजपा के नेता कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लें रहें हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन बोली कविता जैन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी अब लगातार पिछड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि,हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वादा किया था कि कांग्रेस को निकाय चुनाव में जीरो देंगे और हरियाणा की जनता ने आशीर्वाद देकर यही किया। आज कांग्रेस में ना कोई नेता बचा है, ना संगठन और ना ही कोई सोच।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक देश को छलने का काम किया है और जनता अब उनके झूठे वादों में फंसने वाली नहीं है।

कविता जैन ने कहा कांग्रेस ने वर्षों तक देश को छलने का काम किया है

कविता जैन ने कहा कांग्रेस ने वर्षों तक देश को छलने का काम किया है

राजीव जैन का भी कांग्रेस पर करारा तंज

हरियाणा निकाय चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब लगातार पिछड़ती जा रही है और हरियाणा की जनता ने उसे पूरी तरह नकार दिया है।

राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा की जनता जब कोई फैसला करती है तो स्पष्ट और कड़ा फैसला लेती है। उन्होंने ताश के खेल का उदाहरण देते हुए कहा, जिस तरह ताश के खेल में सुखी दी जाती है, जिससे दिल खुश हो जाता है, ठीक उसी तरह हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को सुखी दे दी है। कांग्रेस को सुखी देने से दिल को खुशी मिली है।

राजीव जैन ने कहा हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को सुखी दे दी है।

राजीव जैन ने कहा हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को सुखी दे दी है।

कांग्रेस के प्रत्याशी को गली-मोहल्लों का पता तक नहीं

कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान पर निशाना साधते हुए राजीव जैन ने कहा कि वह जनता से पूरी तरह कटा हुआ था और उसका कोई सार्वजनिक जीवन नहीं रहा। उन्होंने कहा,”जो प्रत्याशी अपने क्षेत्र के गली-मोहल्लों से ही अनजान हो, वह जनता की समस्याओं को कैसे समझेगा? भीतरघात के बहाने कांग्रेस ने पहले ही हार मान ली थी।

राजीव जैन ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार पहले से ही नजर आ रही थी, इसलिए गिनती से पहले ही उसने भीतरघात का बहाना बनाकर हार को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, हार वही मानता है जिसे अपनी हार साफ दिखाई दे।

हरियाणा से कांग्रेस का सफाया तय

राजीव जैन ने दावा किया कि आने वाले समय में हरियाणा से कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास बना हुआ है और आगे भी भाजपा प्रदेश में मजबूत बनी रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular