सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में स्थित एक कपड़ा निर्माता कंपनी के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप हैं कि एक अमेरिकी कंपनी ने उनको स्कर्ट का ऑर्डर दिया था, लेकिन 43.42 लाख रुपए के सौदे में से 18.49 लाख रुपए का भुगता
.
जानकारी अनुसार, कुंडली में चल रही कपूर इंटरप्राइजेज के पार्टनर गौरव कपूर ने बताया कि मार्च 2024 में एजेंट नील टोपीवाला के माध्यम से अमेरिकी कंपनी DEJA BLEU के मालिक कमल उत्तमसिंह से संपर्क हुआ। कंपनी के साथ 9,600 महिला स्कर्ट्स की डील हुई। ये कुल 43 लाख 42 हजार 816 रुपए (USD 50,349.60) में हुई। उनकी कंपनी काे अप्रैल 2024 में ऑर्डर मिला।
कपूर इंटरप्राइजेज के पार्टनर गौरव कपूर ने पूरे मामले की शिकायत थाना कुंडली में दी है। पुलिस ने केस दर्ज की जांच शुरू कर दी है।
गौरव ने बताया कि नवंबर 2024 में निरीक्षण के बाद माल को न्हावा शेवा पोर्ट, मुंबई भेजा गया। शिपिंग के लिए RAHAT CONTINENTAL LTD को जिम्मेदारी दी गई। 9 दिसंबर 2024 को शिपिंग कंपनी ने बिल ऑफ लेडिंग जारी किए, जिसके तहत माल का भौतिक और आर्थिक कब्जा कपूर इंटरप्राइजेज के पास था।
शिकायत के अनुसार, DEJA BLEU ने कुल राशि में से केवल 24 लाख 93 हजार 179 रुपए 52 पैसे (USD 28,905.34 ) का ही भुगतान किया। इसके बाद कंपनी की ओर 18 लाख 49 हजार 637 ( USD 21,444.26) रुपए बकाया हैं। आरोप है कि RAHAT CONTINENTAL और DEJA BLEU ने मिलीभगत कर बिना बिल ऑफ लेडिंग के ही माल प्राप्त कर लिया, जो नियमों के विरुद्ध है।
पुलिस ने गौरव कपूर की शिकायत पर थाना कुंडली में धारा 316(2), 318(4), 61 BNS में केस दर्ज कर लिया है। ASI युद्धवीर के अनुसार, पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।