Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeहरियाणासोनीपत में गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा: CCTV फुटेज से पहचाने...

सोनीपत में गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा: CCTV फुटेज से पहचाने गए दो युवक गिरफ्तार; पुलिस ने सामान किया बरामद – Gohana News



पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चोरी के दोनों आरोपी।

सोनीपत पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र रणबीर निवासी सांदल खुर्द और शिवम उर्फ गंजा पुत्र सुनील निवासी गन्नौर के रूप में हुई है।

.

घटना 9 मार्च की है। मकान मालिक संजय ने 10 मार्च को थाना शहर सोनीपत में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके घर से गैस सिलेंडर चोरी हो गया था। घर पर लगे CCTV कैमरे की फुटेज में देखा गया कि दोपहर करीब ढाई बजे दो व्यक्ति घर के गेट पर आए। एक व्यक्ति घर के अंदर घुसकर सिलेंडर ले गया, जबकि दूसरा बाहर रेकी करता रहा।

थाना शहर सोनीपत की जांच टीम ने मुख्य सिपाही रविंदर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किया गया गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular