Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeहरियाणासोनीपत में मंत्री बेदी का दिल्ली में जीत का दावा: बोले-...

सोनीपत में मंत्री बेदी का दिल्ली में जीत का दावा: बोले- केजरीवाल का आधा मंत्रिमंडल जा चुका जेल; 8 फरवरी को खिलेगा कमल – Gohana News


सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री कृष्ण बेदी।

हरियाणा के सोनीपत में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर बैठे हैं, खुद जाकर पता कर लो, भाजपा चुनाव जीतेगी। कृष्ण बेदी ने आप सुप्रीमो अर

.

मंत्री बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रभारी सतीश पूनिया समेत तमाम अलग-अलग प्रभारियों की ड्यूटी दिल्ली चुनाव को लेकर लगाई गई है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के त्रिलोकपुरी विधानसभा की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। दिल्ली के चुनाव को लेकर 2 जनवरी से उन्होंने अपना चुनावी कार्यभार को संभाल लिया है। दिल्ली में जीत दर्ज करने को लेकर पार्टी द्वारा रणनीति बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि चुनाव समिति कमेटी की गठन को लेकर भी जिम्मेदारियां तय कर दी गई है। कृष्ण बेदी ने दावा करते हुए कहा है कि इस बार दिल्ली प्रदेश में 100% भाजपा जीत हासिल करेगी। उन्होंने यह भी कहा दिल्ली विधानसभा में 5 फरवरी को चुनाव है और 8 फरवरी को दिल्ली की विधानसभा में कमल का फूल खिलेगा।

मंत्री कृष्ण बेदी को दिल्ली चुनाव में त्रिलोकपुरी में भाजपा के प्रचार का जिम्मा मिला है।

केजरीवाल के घोटालों की खोली पोल

बेदी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ने अन्ना हजारे के नाम पर एक संगठन खड़ा किया था और झूठ और मुफ्त खोरी के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम करते हुए राजनीति की है। दिल्ली में महिलाओं को शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर भी गुमराह किया गया है। आप ने धांधली करके चुनाव लड़ा और जब सत्ता मिली तो उसके बाद आधे से ज्यादा मंत्रिमंडल जेल में मिला। शिक्षा, शराब और मेडिकल में घोटाला हुआ।

उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि आज केजरीवाल को छोड़कर सभी साथी जा रहे हैं। इसी वजह से आज हालात यह है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से जनता का विश्वास खत्म हो गया है। आज केजरीवाल को कोई भी मुंह लगाने के लिए भी तैयार नहीं है और केजरीवाल की पोल पट्टी भी खुल चुकी है।

दिल्ली में चुनाव प्रचार करने जाते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत की।

दिल्ली में चुनाव प्रचार करने जाते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत की।

दोनों पार्टियों ने सांप्रदायिकता की राजनीति की

दिल्ली के चुनाव में मुद्दों को लेकर उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पिछले 8 से 10 साल में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर सांप्रदायिक राजनीति की है। बाहर एक दूसरे को गाली देंगे और फिर चुनाव एक साथ लड़ेंगे। हरियाणा लोकसभा का चुनाव भी आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा।

पंजाब में जाकर एक दूसरे को गालियां देते हैं। लोगों का दोनों पार्टियों से विश्वास खत्म हो चुका है। राजनीति में जब विश्वास खत्म होता है तो लोगों को विकल्प मिलता है और यह विकल्प अब केवल भारतीय जनता पार्टी है। दिल्ली में भाजपा ने अच्छे काम भी किए हैं और देश में सबसे मजबूत नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी का है।

किसान आंदोलन पर भी बोले बेदी

वहीं किसान आंदोलन को लेकर भी बेदी बोले और कहा है कि केंद्रीय और मंत्री परिषद के लोग किसानों से बातचीत कर रहा है। जल्दी ही बीच का कोई रास्ता निकाला जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular