Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeहरियाणासोनीपत में महिला व नाबालिग लड़की से रेप: पुलिस ने केस...

सोनीपत में महिला व नाबालिग लड़की से रेप: पुलिस ने केस दर्ज कर 2 को पकड़ा; एक को कोर्ट ने रिमांड पर दिया – Gohana News



पुलिस द्वारा रेप केस में गिरफ्तार किया गया आरोपी।

सोनीपत में एक महिला और एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया। वारदातों को लेकर पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। दुष्कर्म मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

.

थाना खरखौदा की पुलिस टीम ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी दिनेश निवासी समचाना जिला रोहतक को गिरफ्तार किया है। वह हाल में प्रताप कॉलोनी, खरखौदा में रह रहा था। 18 जनवरी को सोनीपत निवासी एक महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। महिला सहायक उप निरीक्षक रेखा ने कार्यवाही करते हुए महिला के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। दिनेश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है l

गोहाना में नाबालिग से रेप

दूसरी तरफ थाना सदर गोहाना की पुलिस टीम ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कृष्ण निवासी असावरपुर सोनीपत के तौर पर हुई है। वारदात को लेकर 14 फरवरी को जिला सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी कि कृष्ण ने उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने कृष्ण को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया हे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular