इंदौर के सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। शनिवार को सोना केडबरी 1700 रुपए की गिरावट के साथ 91,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी के दाम भी 4,000 रुपए घटकर 90,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए।
.
अमेरिका की रेसिप्रोकल टैक्स टैरिफ नीति का असर स्टॉक मार्केट के साथ कमोडिटी मार्केट पर भी दिख रहा है। वैश्विक मंदी की आशंका ने सोना और चांदी जैसी सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली संपत्तियों को भी प्रभावित किया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतें गिर रही हैं। शुक्रवार की देर रात कॉमेक्स पर सोना वायदा 3,038 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 29.52 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। ज्वेलर्स का कहना है कि अमेरिका ने पारस्परिक टैरिफ नीति को इतना मजबूत बनाया है कि उनसे बातचीत करना ही एकमात्र विकल्प बचा है।
इंदौर में सोना 22 कैरेट 83,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी के सिक्के 1,080 रुपए प्रति नग बिक रहे हैं। उज्जैन में सोना केडबरी 91,000 रुपए और चांदी पाट 90,500 रुपए प्रति किलो के भाव पर है। बाजार में ग्राहकी अभी सुस्त बनी हुई है।
इंदौर में चना 6300 रु. बिका, मसूर भी तेज देसी चने की कीमतों में शनिवार को एकाएक 200-300 रुपए बढ़ जाना कई व्यापारियों के गले नहीं उतर रहा है, क्योंकि अभी तक आमतौर पर इंदौर चना हमेशा ही दिल्ली चने से सस्ता बिकता है लेकिन शनिवार को जहां दिल्ली में चने के दाम 6000 रुपए बोले जा रहे हैं।
वहीं, इंदौर में यह बढ़कर 6200-6300 रुपए पर पहुंच गए। दिल्ली में राजस्थान के चने की आवक खूब हो रही है, जिससे वहां चने के दाम एक सीमित दायरे में चल रहे हैं। व्यापारी बताते हैं कि निमाड़ क्षेत्र की मंडियां होली के बाद से ही सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पा रही है।
होली बाद शीतला सप्तमी, फिर गणगौर और अब अष्टमी, नवमी की वजह से निमाड़ी की मंडियों से चने की निकासी बेहद सुस्त बनी हुई है। जिससे इसकी तेजी को बल मिल रहा है। कुछ व्यापारी यह भी मानते हैं कि पिछले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया का जो चना पोर्ट पर उतरा है वो काफी ऊंचे दामों का था।
इस कारण कई आयातकों को भारी नुकसान हुआ। हालांकि इन दामों पर बड़ी तेजी की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि लेवाली बेहद सुस्त देखी गई।

चना दाल में मांग सीमित, 150 की तेजी
चना दाल में भी मांग सीमित रहने से 150 रुपए की तेजी दर्ज की गई। काबुली चने में भी निर्यातकों की अच्छी पूछताछ आने लगी है जबकि आवक का दबाव कम रहने से भाव मजबूत बोले गए। कंटेनर में काबुली चना करीब 100 रुपए और उछल गया। काबुली चने की आवक 8100 बोरी की बताई गई।
मसूर में लोकल के साथ ही बाहरी मांग का दबाव धीरे-धीरे बढ़ने और आवक का दबाव कम होने के कारण भाव में तेजी रही। मसूर फिर बढ़कर 6200-6300 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। कंटेनर में डॉलर चना 42/44 11800, 44/46 11500, 50/52 10300, 58/60 9000 60/62 8900 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
छावनी मंडी में दलहन के भाव
दलहन | रुपए प्रति क्विटंल |
चना कांटा नया | 6200-6300 |
डंकी चना | 5200-5800 |
चना नया विशाल | 6000-6125 |
मसूर नई | 6200-6300 |
तुवर नई महाराष्ट्र सफेद | 7100 |
तुवर महाराष्ट्र लाल | 7200-7400 |
तुवर कर्नाटक | 7300-7500 |
नई निमाड़ी | 6500-7000 |
मूंग | 8000-8100 |
मूंग एवरेज | 7000-7500 |
उड़द बेस्ट | 8000-8200 |
उड़द मीडियम | 6000-7500 |
उड़द हलका | 3000-5000 |

दालों के रेट..रु. प्रति क्विंटल
- चना दाल : 7300-7500 मीडियम 7700-7800 बेस्ट 8000-8100
- मसूर दाल : 7600-7700 बेस्ट 7800-7900
- मूंग दाल: 9400-9500 बेस्ट 9600-9700
- मूंग मोगर: 9900-1000 बेस्ट 10100-10300
- तुवर दाल: 8500-8600 मीडियम 9700-9800 बेस्ट 10200-10300 ए. बेस्ट 11200-11300
- ब्रांडेड व्हाइटरोज तुवर दाल नई: 11800
- उड़द दाल: 9000-9200 बेस्ट 9300-9600
- उड़द मोगर: 10100-10200 बेस्ट 10300-10500
इंदौर चावल भाव बासमती (921) 10500-11500, तिबार 9000-10000, बासमती दुबार पोनिया 8000-8500, मिनी दुबार 7000-7500, मोगरा 4500-6500, बासमती सेला 6500-9000 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7000, दुबराज 4000-4500, परमल 3400-3500, हंसा सेला 3500-3700, हंसा सफेद 2900-3100, पोहा 4500-5100 रु. क्विंटल।

नई सरसों की आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव सरसों के प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में मार्च के दौरान करीब 14.50 लाख टन सरसों की विशाल आवक हुई और सरकारी क्रय केंद्रों पर भी लगभग 50 हजार टन सरसों पहुंच गई। सरकारी एजेंसी द्वारा 5950 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद की गई जबकि थोक मंडियों में इसका भाव ऊपर नीचे होता रहा। नीचे दाम पर सरसों की खरीद में व्यापारियों-स्टॉकिस्टों एवं मिलर्स-प्रोसेसर्स की अच्छी दिलचस्पी देखी जा रही है। समझा जाता है कि सरकारी एजेंसियों की जोरदार खरीद शुरू होने पर इस महत्वपूर्ण तिलहन की कीमतों में कुछ कुछ मजबूती आ सकती है।
केंद्र सरकार देश के शीर्ष उत्पादक प्रांतों-राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं गुजरात आदि में सरसों की खरीद की अनुमति पहले ही दे चुकी है और इसकी मात्रा भी नीयत कर दी गई है। इन प्रांतों में सरकारी क्रय केंद्र खोले गए हैं। चालू माह (अप्रैल) से वहां खरीद की प्रक्रिया जोर पकड़ने की संभावना है। किसानों को इसका बेसब्री से इंतजार है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने 2024-25 के वर्तमान रबी सीजन में सरसों का घरेलू उत्पादन घटकर 128.7 लाख टन तथा उद्योग-व्यापार संगठनों ने 111.25 लाख टन पर अटक जाने का अनुमान लगाया है।
आमतौर पर मार्च से मई के तीन महीनों के दौरान सरसों की सर्वाधिक आपूर्ति होती है। इसके बाद आवक की रफ्तार घटने लगती है। अप्रैल-मई में सरसों की खरीद के लिए रुकैर एजेंसियां भी सक्रिय रहती हैं। बेशक बिजाई क्षेत्र में गिरावट आने से सरसों का उत्पादन कुछ घटने की सम्भावना है, लेकिन इसकी क्वालिटी बहुत अच्छी बताई जा रही है।
व्यापार विश्लेषकों के मुताबिक इस बार आरंभ से ही सरसों का सूखा माल मंडियों में आ रहा है जिसमें नमी का अंश बहुत कम और तेल का अंश ज्यादा देखा जा रहा है। इसके फलस्वरूप खरीदारों को इसकी खरीद करने में कोई हिचकिचाहट नहीं हो रही है लेकिन किसानों को अपने उत्पाद का आकर्षक या लाभप्रद मूल्य हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रमुख उत्पादक राज्यों में सरसों फसल की कटाई के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। राजस्थान में 51 लाख टन एवं उत्तर प्रदेश में 15 लाख टन सरसों के उत्पादन का अनुमान लगाया है।

प्लांटों की लेवाली बेहद सुस्त, खाद्य तेलों में गिरावट
शनिवार को इंदौर खाद्य तेल बाजार में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं देखा गया लेकिन सोयाबीन में प्लांटों की लेवाली बेहद सुस्त रहने के कारण भाव में गिरावट जारी रही। शनिवार को प्लांट खरीदी भाव करीब 50-75 रुपए तक घटाकर बोले गए। सोयाबीन 4500, सरसों निमाड़ी (बारीक) 6300-6600 रायडा 5800-6100 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
- लूज तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1360-1380, मुंबई मूंगफली तेल 1390 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1260-1265 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1215-1220, इंदौर पाम 1390 मुंबई सोया रिफाइंड 1320 मुंबई पाम तेल 1350 राजकोट तेलिया 2170, गुजरात लूज 1350, कपास्या तेल इंदौर 1280 रुपए प्रति दस किलो।
- प्लांट सोयाबीन भाव: अवी एग्री उज्जैन 4325, बैतूल ऑयल सतना 4375, बैतूल ऑयल 4400, कारोनेश, ब्यावरा 4350, धानुका सोया नीमच 4400, धीरेंद्र सोया 4400, दिव्य ज्योति 4300, गुजरात अंबुजा, मंदसौर 4250, हरिओम रिफाइनरी 4375, केएन एग्री इटारसी 4410, आइडिया लक्ष्मी देवास 4350, केपी सॉल्वेक्स निवाड़ी 4300, खंडवा ऑयल 4300, मित्तल सोया देवास 4350, एमएस सॉल्वेक्स नीमच 4400, नीमच प्रोटीन 4375, पतंजलि फूड 4300, प्रकाश पीथमपुर 4375, प्रेस्ट्रीज ग्रुप देवास 4300, रामा फास्फेट, धरमपुरी 4250, राम जानकी एग्रीट्रेड, देवास 4325, आरएच सॉल्वेक्स सिवनी 4300, सांवरिया इटारसी 4390, सोनिका बायोकेम, मंडीदीप 4350, सालासर हरदा 4400, सूर्या फूड मंदसौर 4330, वर्धमान सॉल्वेंट, अंबिका (कालापीपल) 4375, विप्पी सोया देवास 4350 रुपए प्रति क्विंटल बोली गई।
- कपास्या खली: (60 किलो भरती) इंदौर 2225 देवास 2225 उज्जैन 2225 खंडवा 2200, बुरहानपुर 2200, अकोला 3050 रुपए।

दरभंगा में मखाने की मांग घटने से कीमतें टूटीं मखाने का प्रमुख उत्पादक केंद्र बिहार के दरभंगा में मांग का अभाव रहने के कारण वहां पिछले 20-25 दिनों से कीमतें लगातार नीचे जा रही है। करीब 30-35 रुपए प्रति किलो की गिरावट दरभंगा में आ चुकी है। इंदौर में भी मखाने में उठाव बेहद सुस्त बना हुआ है, जिससे कीमतें कुछ घटाकर बोली जा रही है। इंदौर में मखाना घटकर मखाना 960 से 1050 बेस्ट 1550 से 1600 रुपए प्रति किलो रह गया। व्यापारियों का कहना है कि मखाने में ज्यादा मंदी की गुंजाइश कम हैं, क्योंकि वर्तमान में दरभंगा में जो भी स्टॉक है वो स्टॉकिस्टों के हाथों में है।
किसान ज्यादातर माल बेच चुके हैं। कुछ स्टॉकिस्ट वर्तमान में धन तंगी की गिरफ्त में होने से वो दाम घटाकर माल बेच रहे है लेकिन ज्यादातर स्टॉकिस्टों की बिकवाली कम दामों पर नहीं है क्योंकि नई फसल जुलाई में आएगी। ऐसे में वर्तमान स्टॉक से ही पूर्ति होना है। ऐसे में आगे बाजार पुन: मजबूत हो सकते है।
वहीं, तरबूज मगज में भी लेवाली बेहद कमजोर रहने और स्टॉकिस्टों की बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण इसकी कीमतों में नरमी की स्थिति बनी हुई है। इंदौर में तरबूज मगज घटकर नीचे में 460 ऊपर में 470 रुपए प्रति किलो रह गया जबकि राजस्थान में तरबूज मगज 425 रुपए प्रति किलो तक बिक गया। नारियल में अष्टमी-नवमी की मांग जोरदार बनी हुई है। जबकि आवक का प्रेशर कम है, क्योंकि व्यापारी आवश्यकता अनुसार की खरीदी कर रहे है जिसके चलते नारियल के दाम मजबूती पर टिके हुए है।

नारियल: 250 भरती में 3350-3400 रुपए प्रति बोरी
दूसरी ओर शकर में कारोबार सीमित रूप से बना हुआ है, जिससे भाव मजबूती पर टिके हुए है। आगे शकर में शीतल पेय निर्माताओं की मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे मंदी की उम्मीद कम नजर आ रही है। शकर नीचे में 4130 ऊपर में 4170 रुपए प्रति क्विंटल तक बोली गई।
- शकर: 4130-4140 बेस्ट क्वालिटी 4160-4170, गुड़ भेली 3500-3600, कटोरा 3700-3800, लड्डू 4100-4200, बर्फी 5500, गिलास 4600-5000 रुपए क्विंटल।
- नारियल: 120 भरती 2700-2750, 160 भरती 2950-3050, 200 भरती 3250-3300, 250 भरती 3350-3400 रुपए प्रति बोरी।
- खोपरा गोला बाक्स में 210-240 कट्टे में 195 रुपए प्रति किलो बोला गया। खोपरा बूरा 4000-6000 रुपए प्रति (15 किलो)।

नागकेसर 935 से 940, हींग 3450 रुपए तक
कालीमिर्च 740 से 750, मिनिमटर 770 से 800, मटरदाना 825 से 850 हल्दी निजामाबाद 180 से 220, हल्दी सांगली 265 से 270 जीरा 258 से 265, मीडियम 268 से 285, बेस्ट 295 से 310, सौंफ मोटी 95 से 125, बेस्ट 240 से 285, एक्स्ट्रा बेस्ट 300 से 315, बारीक 280 से 325, लौंग चालू 780 से 790, बेस्ट 825 से 850, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260, जायफल 725 से 750, बेस्ट 780 से 790, जावत्री 1675 से 1750, बेस्ट 1850 से 1890, बड़ी इलायची 1600 से 1750, बेस्ट 1850 से 1950, पत्थर फूल 340 से 425, बेस्ट 480 से 485, बाद्यान फूल 425 से 465, बेस्ट 525 से 550, शाहजीरा खर 385 से 400, ग्रीन 875 से 890, तेज पान 90 से 95, नागकेसर 935 से 940, सौंठ 370 से 395, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2700 से 2800, मीडियम 2900 से 3050, बेस्ट 3150 से 3250, एक्स्ट्रा बेस्ट 3300 से 3400, पान बार 2450 रुपए।

अखरोट 510 से 600, जर्दालू 450 तक काजू डब्ल्यू 240 नंबर 950, डब्ल्यू 320 नंबर 825 से 860, एस डब्ल्यू 300- 800 से 815, जेएच 850 से 870, टुकड़ी 790 से 820, बादाम इंडिपेंडेट 775 से 790, अमेरिकन 810-830, मोटा दाना 880 से 925 टांच 725 से 730, खसखस चालू 1050 से 1150, बेस्ट 1200 से 1300, दिल्ली टर्की खसखस 1150 से 1250, तरबूज मगज 460 से 470, खारक 90 से 110, मीडियम 120 से 140, बेस्ट 160 से 240, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 500 से 550, इंडियन 280 से 295, बेस्ट 300 से 310, बेस्ट 318-330, चारौली 1850 से 1860, बेस्ट 1880 से 1900, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर 850 से 950, बेस्ट 1150 से 1450, मखाना 960 से 1050 बेस्ट 1550 से 1600, पिस्ता ईरानी 1400-1450 मीडियम 1450-1500 बेस्ट 1525-1550, कंधारी मोटा 2150-2250 पिस्ता पिशोरी 2475-2600 नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 510 से 600, बेस्ट 625 से 825, अखरोट गिरी 1050 से 1225, जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 600 रुपए।