Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeपंजाबस्कूलों में 31 को बैगलेस-डे की शुरुआत, 10-10 हजार फंड जारी -...

स्कूलों में 31 को बैगलेस-डे की शुरुआत, 10-10 हजार फंड जारी – Jalandhar News



विदेशों की तर्ज पर अब पंजाब में भी सरकारी स्कूल बैगलेस होंगे। लेकिन यह शुरुआत सबसे पहले शनिवार और स्पेशल डे पर की जा रही है। ये केवल 6वीं से 8वीं तक की कक्षा के स्टूडेंट्स को लेकर होगा। 31 मई को पहला बैगलेस डे होगा। 17 जनवरी 2026 तक कुल 12 दिन में शिक्षा विभाग ने बैगलेस डे आयोजन करने का फैसला लिया है। लेकिन स्कूलों को कम से कम 10 बैगलेस डे आयोजित करना होगा। इन 12 दिन में 10 शनिवार बैगलेस डे होगा। अकेले 5 सितंबर और 14 नवंबर दो दिन ही शुक्रवार को बैगलेस डे रखा गया है। क्योंकि इन दोनों दिन स्पेशल डे हैं। बैगलेस डे पर स्कूलों में आयोजन होंगे। स्टूडेंट्स के लिए रचनात्मक और अनुभवात्मक गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स में 21वीं सदी के कौशलों का विकास और विषयों में रुचि बढ़ाना है। कब-कब होगा बैगलेस डे…बैगलेस डे की शुरुआत 31 मई से होगी। पहले दिन साइबर सुरक्षा, कलाकारों से बातचीत और अन्य गतिविधियां होंगी। 5 जुलाई को छुट्टियों में किए कामों की प्रदर्शनी लगेगी। 26 जुलाई को ओरिगेमी, टैंग्राम्स, वैदिक गणित से जुड़ी गतिविधियां होंगी। 30 अगस्त को विज्ञान गतिविधी, 5 सितंबर को विद्यार्थी-शिक्षक गतिविधि, 27 को क्लास क्विज-खेल होंगे। विभाग ने शेड्यूल जारी किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular