राजगीर शहर के हॉकी मैदान के पास एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन में युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
.
राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर को राजगीर थाने को सूचना मिली कि हॉकी मैदान के पास एक सफेद स्कॉर्पियो में एक युवती “बचाओ-बचाओ” चिल्ला रही थी। सूचना मिलते ही राजगीर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी और भाग रहे दोनों आरोपियों को वाहन समेत पकड़ लिया।
डीएसपी सुरक्षा सह प्रभारी डीएसपी, राजगीर रंजन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र की मुखिया का बेटा मंटू कुमार और जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी रामदेव यादव का बेटा बलिराम कुमार है। तीसरा आरोपी फरार है।
तीन के खिलाफ केस दर्ज
पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर जबरदस्ती स्कॉर्पियो में बैठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्काल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है। इस मामले में तीन अभियुक्तों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार एसएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्कॉर्पियो से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं।