लाडवा और बाबैन एरिया से चुराया 70 ट्रांसफॉर्मर का सामान।
कुरुक्षेत्र के लाडवा से पकड़े गए ट्रांसफॉर्मर का सामान चुराने वाले चोर नशेड़ी भी हैं। दोनों को स्मैक पीने की लत लगी हुई है। इस लत को पूरा करने के लिए दोनों ट्रांसफॉर्मर चुराने लगे। फिलहाल पुलिस उनके अन्य साथी और चोरी का तांबा खरीदने वाले की धरपकड़ के
.
बैटरियों से ट्रांसफॉर्मर चोरी तक
यूपी के जिला सहारनपुर के चकरौता लोहारान का रहने वाला अरफात (32) अनपढ़ है। स्मैक की लत को पूरा करने के लिए अरफात बैटरियां चोरी करता था। उसके खिलाफ सहारनपुर में बैटरी चोरी के कई केस दर्ज हैं। करीब 2 साल पहले अरफात की दोस्ती साजिद से हुई थी। उसके बाद दोनों ने ट्रांसफॉर्मर का सामान चुराना शुरू कर दिया।
कब्जे से 4 क्विंटल तांबा बरामद हुआ।
रियाज के साथ जुड़ा साजिद
8 वीं क्लास तक पढ़ा मायापुर रूपपुर का साजिद (40) हिस्ट्रीशीटर चोर है। आरोपी साजिद पहले सहारनपुर के ही रियाज के साथ ट्रांसफॉर्मर का सामान चुराता था। रियाज से साजिद ने ट्रांसफॉर्मर को खोलना, सामान निकालना और सामान को जलाकर तांबा निकालना सीखा था। उसके बाद दोनों ने जिला सहारनपुर और करनाल में मिलकर चोरी की कई वारदातें कीं।
अरफात को साथ मिलाया
रियाज के चले जाने के बाद साजिद अकेला पड़ गया, लेकिन करीब 2 साल पहले साजिद ने पड़ोस के गांव अरफात को अपने साथ मिला लिया। अरफात का साथ मिलने के बाद साजिद ने करीब 10 साल बाद दोबारा ट्रांसफॉर्मर से सामान चोरी करना शुरू कर दिया। दिन में दोनों फ्रूट और खिलौने की रेहड़ी लगाने के बहाने रेकी करते और रात को चोरी करते थे।

अन्य साथियों की तलाश कर रही टीम।
70 चोरी की वारदातें कीं
CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि आरोपियों ने लाडवा और बाबैन एरिया में करीब 70 ट्रांसफॉर्मर चोरी की वारदातें कीं। साजिद शादीशुदा है, जबकि अरफात की शादी नहीं हुई है। स्मैक के नशे के लिए दोनों चोरी करते थे। उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। उनके कब्जे से करीब 4 क्विंटल तांबा, वारदात में इस्तेमाल बाइक और औजार बरामद हुए।