Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeबिहारस्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा: जहानाबाद में विजयादशमी को...

स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा: जहानाबाद में विजयादशमी को लेकर निकाली, पूरा शहर घूम कार्यालय तक जाएंगे – Jehanabad News


जहानाबाद में विजयादशमी के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पद संचालन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवक के कार्यकर्ता पहलाद भारद्वाज ने बताया कि थाना रोड से निकलकर पूरे शहर में घूम कर अपने कार्यालय पहुंचकर इसका समापन किया जाएगा।

.

उन्होंने कहा कि विजयादशमी बुराइयों पर अच्छाई का जीत है, इसलिए पूरे भारत देश में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में पदयात्रा कर लोगों को देश के प्रति जन भावना को जगाना है, जिस तरह से हमारे पूर्वजों ने बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई है। इसे सदा हम लोग याद करते हैं, इस अवसर पर रावण वध का भी आयोजन किया जाता है। इससे लोगों को यह संदेश दिया जाता है कि जिस तरह से आदिकाल में भी बुराई करने वालों को बुरा हर्ष हुआ है, इसलिए इस विजयादशमी के पावन अवसर पर हम लोगों को देश के प्रति संकल्प लेना चाहिए कि देश से भ्रष्टाचार देश के बुराई करने वालों को मिटाने का प्रयास करूंगा।

जिस तरह से आदि काल में बड़े-बड़े राक्षस उपद्रव मचाते थे, तब भगवान स्वयं प्रकट होकर राक्षसों का सर्वनाश करते थे। इससे हम लोगों को सीख लेने की जरूरत है और धर्म के मार्ग पर चलकर देश के विकास एवं उन्नति के संकल्प लेने की आवश्यकता है। भारतवासी को देश के विकास के लिए जी जान से प्रयास करना चाहिए जब देश सुरक्षित रहेगा तब हम लोग सुरक्षित रहेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular