Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeराज्य-शहरस्वास्थ्य विभाग के 20 हजार कर्मचारियों का वेतन रुका: 3 जून...

स्वास्थ्य विभाग के 20 हजार कर्मचारियों का वेतन रुका: 3 जून को भोपाल में स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे, मांग नहीं मानी तो सड़क पर मांगेंगे भीख – Gwalior News



मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 20 हजार से अधिक संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी 3 जून को भोपाल में एकजुट होंगे। कर्मचारी डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात करेंगे। वे अपनी आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे।

.

कर्मचारियों की प्रमुख मांग समय पर वेतन भुगतान की है। कई जिलों में पिछले 5 महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने का आश्वासन दिया था। यह वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे भोपाल की सड़कों पर भीख मांगने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular