Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeझारखंडहजारीबाग में युवक की हत्या, परिजनों का हंगामा: शरीर पर धारदार...

हजारीबाग में युवक की हत्या, परिजनों का हंगामा: शरीर पर धारदार हथियार के निशान, छुट्‌टी पर आया था गांव; आज लौटना था वापस – Hazaribagh News


युवक की हत्या के बाद आक्रोशितों ने रोड जाम कर दिया।

हजारीबाग में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने के बाद भारी हंगामा शुरू हो गया। युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। युवक के आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

.

इधर, तनावपूर्ण स्थिति को देखते को क्षेत्र में पुलिस जवानों की बड़ी संख्या तैनात कर दी गई। घटना बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के खीरगांव की है।

परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था प्रभात

मृतक की पहचान नमस्कार चौक निवासी प्रभात कुमार (25) के रूप में की गई। उसका शव बाकर गली से बरामद हुआ है। परिजनों के अनुसार, प्रभात दूसरे राज्य में काम करता था और छुट्‌टी लेकर गांव आया था। शुक्रवार को ही उसे वापस लौटना था।

मृतक प्रभात कुमार की फाइल फोटो।

इधर, घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। प्रभात कुमार अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।

उसकी मां, भाई और बहन उन पर आर्थिक रूप से निर्भर थे। परिजनों का कहना है कि प्रभात एक साधारण युवक था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

दोषियों को फांसी की सजा और मुआवजे की मांग

वहीं, प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फांसी की सजा, मृतक के छोटे भाई को नौकरी और परिवार को मुआवजे की मांग की है।

स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घटनास्थल पर आए दिन चोरी और छिन्नतई की घटनाएं होती हैं। गली में अंधेरा रहने के कारण महिलाएं आने-जाने से डरती हैं।

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात

हालात को देखते हुए मौके पर हजारीबाग के सदर अनुमंडल पदाधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular