ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति अभी गंभीर है।
झारखंड के हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड के कैले गांव में वज्रपात ने एक बार फिर कहर बरपाया है। दोपहर के समय हुई इस घटना में 60 वर्षीय मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह मवेशी चराने खेत गई थीं।
.
घटना के समय अचानक काले बादल छा गए। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हुई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और मालती देवी उसकी चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति अभी गंभीर है।
खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही
हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। तेज बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से लोग परेशान हैं। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही है। किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि आमतौर पर बारिश के मौसम में वज्रपात की घटनाएं होती है, लेकिन इस बार मार्च-अप्रैल में ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ऐसे ही मौसम की चेतावनी दी है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।