हज यात्रा 2025 संपन्न होने के बाद अब उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों की वतन वापसी की शुरुआत हो चुकी है। लखनऊ एयरपोर्ट पर हज फ्लाइट्स का दूसरा चरण 12 जून से शुरू हुआ है और यह सिलसिला 28 जून तक चलेगा। इस दौरान सऊदी अरब के जेद्दाह (JED) से कुल 20 फ्लाइट्स
.
आईआरसीटीसी, उत्तर प्रदेश हज समिति और जिला प्रशासन की निगरानी में यात्रियों की सुरक्षित और सुविधाजनक वापसी सुनिश्चित की जा रही है। 10 जून को जारी शेड्यूल के मुताबिक, रोज़ाना एक या दो फ्लाइटें लखनऊ पहुंचेंगी।
आइए जानते है हज यात्रियों की वापसी की तारीख़ और समयवार विवरण
पहला दिन: 13 जून 2025
फ्लाइट नंबर SV3106 ने 12 जून को शाम 4:05 बजे जेद्दाह से उड़ान भरेगी और 13 जून को तड़के 12:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
दूसरी फ्लाइट SV3108 ने 12 जून को रात 9:20 बजे उड़ान भरेगी और 13 जून सुबह 5:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
SV3110 ने 13 जून को दोपहर 11:30 बजे जेद्दाह से उड़ान भरकर रात 7:50 बजे लखनऊ में लैंड करेगी।
आइए अब बाकी तारीखों पर आने वाली फ्लाइट के बारे में जानते है…
14 जून को फ्लाइट SV3106 रात 8:10 बजे जेद्दाह से रवाना होकर और 15 जून की सुबह 4:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके अगले दिन यानी 15 जून को SV3108 ने रात 8:15 बजे उड़ान भरी और 16 जून की सुबह 4:35 बजे आगमन होगा। 16 जून को दो फ्लाइट्स लखनऊ पहुंचेगी—SV3112 रात 10:30 बजे रवाना होकर 6:50 बजे और SV3106 सुबह 10:45 बजे उड़कर शाम 7:00 बजे पहुंचेगी। 17 जून को SV3108 सुबह 5:55 बजे और SV3110 रात 7:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
18 जून को SV3112 सुबह 6:50 बजे लखनऊ आएगी, जबकि 19 जून को SV3106 ठीक उसी समय यानी 6:50 बजे सुबह पहुंचेगी। 20 जून को SV3110 की दो उड़ानें आएगी—एक सुबह 4:50 बजे और दूसरी शाम 7:10 बजे। 21 जून को SV3106 सुबह 5:50 बजे उतरेगी। इसके बाद 23 जून को SV3108 शाम 7:50 बजे, 24 जून को SV3112 रात 9:40 बजे, 25 जून को SV3110 सुबह 6:00 बजे और 26 जून को SV3108 सुबह 6:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। अंतिम उड़ान 28 जून को SV3110 की होगी, जो रात 7:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेगी।
उड़ान की शुरुआत सऊदी के जेद्दाह से होगी
सभी उड़ानों की शुरुआत सऊदी अरब के जेद्दाह एयरपोर्ट से हो रही है। जेद्दाह हज के लिए प्रमुख द्वार है, जहां से दुनियाभर के हज यात्री मक्का और मदीना की यात्रा पूरी कर लौटते हैं।
लखनऊ एयरपोर्ट पर होंगे स्वागत के विशेष इंतज़ाम
लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों के स्वागत के लिए राज्य हज समिति, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी तैनात किए गए हैं। एयरपोर्ट पर अलग काउंटर, हेल्प डेस्क, मेडिकल सुविधा और ट्रांजिट व्यवस्था की गई है।
•वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए विशेष सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
•लगेज काउंटर पर त्वरित निकासी की व्यवस्था की गई है ताकि यात्रियों को ज्यादा देर न रुकना पड़े।
•सभी उड़ानों के आगमन की निगरानी सीसीटीवी और प्रशासनिक टीम द्वारा की जा रही है।