Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeबिहारहथियार के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले 7 गिरफ्तार: बांका में...

हथियार के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले 7 गिरफ्तार: बांका में सोशल मीडिया पर भौकाली दिखाते थे युवक, डर का बनाते थे माहौल – Banka News


बांका के चांदन थाना क्षेत्र में हथियार लहराने वाले 7 युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें से एक युवक ने सरेंडर किया है। इलाके में सभी युवक सोशल मीडिया पर भौकाल मचाने के लिए हथियार के साथ रील बनाता था।

.

फोटो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए करवाई किया। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है कि हथियार कहां से लाया गया है। पूछताछ के बाद छापेमारी कर जंगल से पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया है।एसडीपीओ राजकिशोर कुमार सिंह ने मामले की जानकारी दिया है।

सोमवार की देर शाम चांदन थाने में एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने थाना अध्यक्ष विष्णु देव कुमार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस का जानकारी दिया है। सभी का हथियार लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था।

जानकारी के अनुसार पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार सभी युवक अपने-अपने हाथों में हथियार लेकर फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर भौकाल मचाने के लिए फोटो वायरल किया था।उसके बाद चांदन पुलिस ने सभी युवक की पहचान हेतु अभियान चलाया तथा छ: युवक की गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया।सभी के गिरफ्तार होने के बाद सातवें युवक ने भी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

गिरफ्तार धवोनी निवासी संतोष कुमार यादव से कड़ी पूछताछ किया गया तो उसने स्वीकार कर लिया कि हमारे हाथों से अनुचित तरीके से हथियार का प्रदर्शन किया था।और कड़ी से पूछताछ करने पर हथियार कझियालेट जंगल में छिपाकर रखने की बात स्वीकार किया।गिरफ्तार संतोष कुमार के निशानदेही पर कझियालेट जंगल से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमरिया गांव निवासी आशीष राज,चांदन बाजार निवासी रणवीर कुमार,अंकित कुमार,लोहारी गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव,चांदन हरिजन टोला निवासी मुकेश तुरी है।जबकि फरार चल रहे धवोनी निवासी अमित कुमार ने भी पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular