प्रेसवार्ता में उपस्थित करणी सेना के पदाधिकारी
रामजीलाल सुमन अकेले नहीं हैं। बॉलीवुड के कई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर हमारी लिस्ट में हैं। जिन पर हम अब कार्यवाही करेंगे। अब हमें रामजीलाल सुमन की माफी नहीं चाहिए। उसकी माफी अब मायने नहीं रखती। अब हम तैयार हैं, रामजीलाल सुमन को पीटने के लिए। वो चाहे जहां
.
माफी वाले चलन को बंद करना होगा रामजीलाल सुमन को अब माफी देनी ही नहीं है। माफी वाले चलन को बंद करना होगा। माफी दे-देकर ही यह स्थिति पहुंची है। संविधान अपना काम करे, हम अपना काम करेंगे। देश के महापुरुषों के स्वाभिमानों की रक्षा करनी है। हमारे पास विकल्प नहीं बचा है। हम कब तक माफी स्वीकार करेंगे। अब रामजीलाल सुमन की कुटाई करेंगे। उसके 6 महीने बाद कई लोगों की कुटाई होनी है। हम लिस्ट बना चुके हैं। भारत का कोई भी व्यक्ति किसी के लिए कुछ भी बोलने से पहले 100 बार सोचेगा।
बॉलीवुड वालों की बनाई लिस्ट डॉ. शेखावत ने कहा कि हमने बॉलीवुड के कई डायरेक्टर, प्रोड्यूसरों और लेखकों की भी लिस्ट बनाई है। जो हमारे ग्रंथों,महापुरुषों और देवी-देवताओं का मजाक बनाते हैं, उन्हें जवाब देना होगा। हम अपने देवी-देवताओं, ग्रंथों और महापुरुषों का अपमान नहीं सहेंगे। सालों से बॉलीवुड ने विचारों की अभिव्यक्ति के नाम पर कुछ भी परोसता है। निम् स्तर की फिल्में बनाई हैं। क्षत्रियों का गलत चित्रण किया है। हमने बहुत समय दिया, लेकिन अब नहीं समय देंगे।
हमारे पास है गर्म दल प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जैसे भाजपा के पास संघ हैं, हमारे पास गर्म दल है। हमारा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा बहुत मजबूत है। उसके पास लोगों की शक्ति है। हमारे इस आयोजन में पूरे भारत से सनातनी आ रहे हैं। रक्त स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन आगरा में इसलिए कर रहे हैं कि रामजीलाल सुमन आगरा में रहते हैं। उन्हें बताना है कि उनका समय आ रहा है।
अखिलेश यादव होगा समाप्त अखिलेश यादव ने गुजरात की घटना में लाभ लिया था। मेरी पगड़ी पर प्रहार हुआ था। क्षत्रिय आने वाले चुनाव में ऐसा जवाब देंगे, कि जिंदगी भर याद रखेंगे। उप्र में 25-30 प्रतिशत क्षत्रिय हैं। चुनावों में सपा को एक भी वोट नहीं जाने देंगे। यह मेरा वायदा है। क्षत्रिय सपा को बता देंगे कि वो क्या कर सकते हैं।