Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeमध्य प्रदेशहरदा में मूंग की फसल को लेकर संकट: न समर्थन मूल्य...

हरदा में मूंग की फसल को लेकर संकट: न समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू, न मंडियों में मिल रहे अच्छे दाम – Harda News


हरदा जिले के किसानों को मूंग की फसल को लेकर दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। सरकार ने अभी तक समर्थन मूल्य पर खरीदी के आदेश जारी नहीं किए हैं। साथ ही मंडियों में मूंग के दाम में भारी गिरावट आई है।

.

15 दिन पहले तक मूंग 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिक रही थी। अब यह 5500 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। सरकार ने समर्थन मूल्य 8768 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने से व्यापारियों ने भी भाव कम कर दिए हैं। किसान मजबूरी में कम दाम पर फसल बेच रहे हैं। इससे उन्हें प्रति क्विंटल लगभग 2 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है।

1 लाख 45 हजार हेक्टेयर में मूंग की खेती जिले में 1 लाख 45 हजार हेक्टेयर में मूंग की खेती की गई है। किसानों का कहना है कि सरकार कोई भी निर्णय ले, लेकिन उपज का सही दाम मिलना चाहिए। कृषि उपज मंडी के सचिव अशोक ठाकुर ने बताया कि मंडी में मूंग की आवक बढ़ी है। वे व्यापारियों से चर्चा कर उचित दाम दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि एमएसपी पर खरीदी शुरू न होने से मिलों से मांग नहीं आ रही है। इसलिए भाव में कमी आई है। उनके अनुसार मांग के हिसाब से ही दाम घटते-बढ़ते रहते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular