राजन शुक्ला | पिहानी (हरदोई), हरदोई6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोतवाली पिहानी।
हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र में एक 11 वर्षीय नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता जानवरों के लिए घास लेने खेत गई थी। वहां पड़ोसी युवक ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी विद्यासागर पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।