Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeदेशहरियाणवी मॉडल मर्डर की कहानी: आरोपी शादीशुदा निकला तो शादी से...

हरियाणवी मॉडल मर्डर की कहानी: आरोपी शादीशुदा निकला तो शादी से मना किया; मंगेतर का टैटू देख चाकुओं से गोदा – Panipat News


हरियाणा के पानीपत की रहने वाली मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की उसके ब्वॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसकी लाश को नहर में फेंक दिया और फिर खुद नहर में कार समेत गिरने की कहानी रची। लेकिन जब मॉडल सिम्मी की लाश सोनीपत के खरखौदा में मिली, तो इस ब्

.

आरोपी सुनील ने पुलिस को बताया है कि जब शीतल को उसके शादीशुदा होने का पता चला तो उसने आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, शीतल किसी विशाल नाम के लड़के से शादी करने वाली थी। उसने उसके नाम का टैटू भी हाथ पर गुदवाया था। यह बात आरोपी से सहन नहीं हुई तो उसने शीतल को मार डाला।

DSP सतीश वत्स के मुताबिक आरोपी सुनील को इसी बात का शक था कि शीतल किसी और से बात करती है। वह शीतल से बातचीत करना और मिलना चाहता था, लेकिन शीतल उससे किनारा कर रही थी। इसी को लेकर उनका झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने कार में ही शीतल की हत्या कर दी।

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते शीतल ने सुनील के जरिए ही मॉडलिंग में कदम रखा था। पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि उसने शीतल के लिए जमीन तक बेच दी।

जानिए, मॉडल शीतल की निजी जिंदगी और अंत की कहानी…

  • 9 साल पहले शादी हुई, 2 बच्चे: मूल रूप से बिहार की रहने वाली शीतल का परिवार वर्षों से पानीपत में रहता है। शीतल का जन्म भी पानीपत में हुआ। उसकी करीब 9 साल पहले उसकी शादी गांव सौंदापुर के संदीप से हुई थी, जिससे उसके 2 बच्चे, एक लड़का और एक लड़की हैं। दोनों बच्चे शुरुआत से ही अपने पिता के पास रहते हैं।
  • गृहक्लेश के चलते हुआ तलाक: शीतल को एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। अपने शौक के चलते वह परिवार और बच्चों पर ध्यान नहीं देती थी। इसके चलते पति-पत्नी में हमेशा गृहक्लेश रहता था। इसके साथ ही पति संदीप उसके रील बनाने से नाखुश था। इसी के चलते करीब 4 साल पहले इनका तलाक हो गया। तलाक के बाद शीतल अपनी बहन नेहा के घर रहने लगी।
  • अर्निंग सोर्स के लिए सुनील के होटल में काम किया: शीतल ने करीब 6 महीने पहले ही मॉडलिंग शुरू की थी। मॉडलिंग और एक्टिंग के साथ-साथ अर्निंग सोर्स के लिए उसने करनाल के मॉडल टाउन स्थित सुकून होटल में काम शुरू किया। यह होटल सुनील का था, जहां दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बातचीत के बाद प्यार हुआ और दोनों मिलने-जुलने लगे।
  • शादीशुदा होने का पता चला तो किनारा किया: इसी दौरान सुनील ने मॉडल पर शादी का दबाव बनाया। इसी दौरान मॉडल पता चला कि सुनील पहले से ही शादीशुदा है और 2 बच्चों का पिता है। इसके बाद उसने सुनील से भी मिलना और बातचीत करना छोड़ दिया। इस बात से सुनील परेशान रहने लगा। वह अक्सर उस जगह पर पहुंच जाता था, जहां मॉडल शूट करने के लिए जाती थी। वह शीतल पर शक करता था कि वह अन्य लड़कों से बात करती है, इसीलिए उसे अनदेखा कर रही है।
  • शीतल ने दूसरी जगह रिश्ता तय किया : इसी बीच शीतल ने अपनी दूसरी वैवाहिक जिंदगी शुरू करने का विचार बनाया। उसने विशाल नाम के एक लड़के से परिवार वालों की मर्जी से रिश्ता तय किया। उसके नाम का हाथ पर टैटू भी बनवाया। इस टैटू के बनवाने और मंगेतर का पता लगने पर सुनील उसके साथ रोजाना झगड़ा करने लगा। इस बारे में शीतल ने कई बार अपने घर पर भी बताया। यहां तक कि पुलिस को भी शिकायत दी, लेकिन सुनील माफीनामे के बाद मामले में समझौता कर लेता था।
शीतल ने 6 महीने पहले ही मॉडलिंग शुरू की थी।

शीतल ने 6 महीने पहले ही मॉडलिंग शुरू की थी।

अब जानिए, हत्या वाली रात क्या हुआ

  • शूट वाली जगह पहुंचा सुनील, जबरदस्ती की: 14 जून की रात सुनील को पता लगा कि शीतल अहर गांव में शूट पर गई है। वह शूटिंग खत्म होने के समय वहां पहुंच गया। उसने शीतल को उसके साथ चलने के लिए कहा, लेकिन शीतल उसके साथ नहीं जाना चाहती थी, क्योंकि उसके पास खुद घर पहुंचने के लिए साधन और टीम थी। इसलिए, उसने मना भी किया।
  • बहन को बताया, संपर्क टूटा: इस बारे में शीतल ने अपनी बहन नेहा को भी देर रात करीब साढ़े 11 बजे वीडियो कॉल कर बताया था। कहा था कि सुनील उस पर साथ चलने का दबाव बना रहा है। उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी कर रहा है। वह सीधे घर आ रही है। इसके बाद शीतल का अपनी बहन नेहा के साथ संपर्क टूट गया।
  • गोशाला में रुके, शहर की ओर गए: हालांकि, शीतल के मना करने के बाद भी सुनील माना नहीं था। वह जबरदस्ती उसे सामान के साथ लेकर चला गया। कुछ देर वह अहर गांव में एक भाजपा नेता की गोशाला में भी रुके। इसके बाद वहां से पानीपत शहर की ओर रवाना हो गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
  • साथ खाया-पिया, फिर विवाद हुआ: पानीपत शहर में दोनों काफी देर तक गाड़ी में घूमते रहे। कुछ खाया पिया भी और फिर उनके बीच बातचीत न करने को लेकर विवाद हो गया। सूत्रों की मानें तो इस दौरान शीतल को एक कॉल आई। शीतल उस पर बात करने लगी और सुनील उसे रोकने लगा। यह कॉल संभवत: विशाल की ही मानी जा रही है। इसके बाद सुनील और तैश में आ गया और उसने शीतल की पिटाई शुरू कर दी।
  • कार के डेशबोर्ड से चाकू निकाला, मार दिया: सुनील कार के डेशबोर्ड में चाकू रखता था। उस चाकू से उसने शीतल पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद करीब एक घंटे शीतल की लाश को लेकर घूमता रहा। खुद को बचाने की प्लानिंग करने के बाद वह गाड़ी को नहर किनारे ले गया और लाश को पानी में फेंक दिया। इसके बाद वह कार को नहर में ले कूदा। अच्छा तैराक होने की वजह से वह कार से तुरंत बाहर निकल कर आ गया, जबकि शीतल का शव नहर में बह गया। इसके बाद उसने खुद ही पुलिस को बेकाबू होकर नहर में गिरने की सूचना दी।
  • रातभर 5 थानों-चौकियों में घूमी बहन: इधर, शीतल का संपर्क टूटने के बाद बहन नेहा लगातार उसका नंबर लगाने की कोशिश करती रही। वह देर रात को ही 8 मरला चौकी, कृष्णपुरा चौकी, मॉडल टाउन थाना और पुराना औद्योगिक थाने में शिकायत देने के लिए घूमती रही, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं ली। सभी ने दूसरे एरिया का मामला कहकर टाल दिया।
  • SP बोले- शिकायत मिली तो कार्रवाई करेंगे: फिर देर रात को उसे मतलौडा थाने की उरलाना कला चौकी जाने को कहा गया। इसके बाद वह वहां गई, जहां उसकी शिकायत ली गई और 15 जून की रात 10 बजकर 2 मिनट पर यानि शीतल के लापता होने के 24 घंटे बाद गुमशुदगी दर्ज की गई। इस बारे में एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अगर इस तरह की लापरवाही की गई है और उन्हें शिकायत मिलेगी तो वह एक्शन लेंगे। 16 जून की सुबह सोनीपत के खरखौदा में शीतल की लाश मिल गई थी।

————–

हरियाणवी मॉडल की हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणवी मॉडल की हत्या, बॉयफ्रेंड ने 8 बार चाकू मारा:छाती-गर्दन और हाथ पर वार के निशान, मर्डर से पहले का VIDEO सामने आया

हरियाणा के पानीपत की रहने वाली मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या कर दी गई। बॉयफ्रेंड ने उसे 8 बार चाकू मारा। उसकी छाती, गर्दन और हाथ पर चाकू के वार के निशान हैं। मॉडल की लाश रविवार सुबह सोनीपत में नहर से बरामद हुई। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular