Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा के कई जिलों में धुंध की चादर: पारे में गिरावट...

हरियाणा के कई जिलों में धुंध की चादर: पारे में गिरावट जारी; करनाल के दिन, महेंद्रगढ़ की रातें सबसे ठंडी, स्कूलों की टाइमिंग बदली – Haryana News


एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ से हरियाणा में मौसम बदलने लगा है। सूबे के अधिकांश जिलों में बादल छाने के बाद घने कोहरे की चपेट में आ गए हैं। इससे दिन के अधिकतम तापमान के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि तापमान में यह गिरावट

.

24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार महेंद्रगढ़ की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का न्यूनतम तापमान में 15.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं करनाल में दिन का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया।

हालांकि तापमान में यह गिरावट काफी मामूली है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब यह गिरावट जारी रहेगी। आने वाले समय में ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। वहीं 15 नवंबर से 16 तक चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के आसार बन रहे हैं।

मौसम में इसलिए होगा बदलाव

हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर असर दिखाएगा। इससे कहीं – कहीं हल्की बर्फ पड़ने की संभावना बन सकती है। हरियाणा में यह पश्चिमी विक्षोभ 11 नवंबर से एक्टिव हो चुका है। इस दौरान बादल छा रहे। वहीं 15 नवंबर से एक और विक्षोभ के एक्टिव होने से हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। अक्टूबर से अब तक बारिश नहीं हुई है। इसके कारण अक्टूबर में सामान्य के मुकाबले ज्यादा तापमान रहा था। नवंबर में भी ऐसी ही संभावनाएं जताई जा रही हैं।

ठंड बढ़ने से बदली स्कूलों की टाइमिंग

हरियाणा में शिक्षा विभाग ने आज सोमवार से स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। सर्दियों में सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल अब सुबह साढ़े 9 बजे खुलेंगे। वहीं डबल शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों की टाइमिंग भी बदल दी गई है। सरकार की ओर से यह बदलाव लगातार गिरते तापमान से बढ़ती ठंड को देखते हुए लिया गया है। इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है।विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निदेशक के हवाले से जारी आदेश को राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा मौलिक अधिकारियों को लागू करने के लिए भेज दिया गया है।

आदेश के मुताबिक एकल शिफ्ट वाले स्कूल सर्दियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 तक चलेंगे। डबल यानी दो शिफ्ट वाले स्कूल पहली शिफ्ट में 7:55 से 12:30 तक और दूसरी शिफ्ट में 12:40 से शाम 5:15 तक चलेंगे। यह आदेश 12 नवंबर से 15 फरवरी 2025 तक लागू रहेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular