Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeदेशहरियाणा के कार्यवाहक CM दोबारा दिल्ली पहुंचे: अमित शाह से मुलाकात...

हरियाणा के कार्यवाहक CM दोबारा दिल्ली पहुंचे: अमित शाह से मुलाकात की, 15 अक्टूबर को शपथग्रहण समारोह संभव – Haryana News


दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करते नायब सिंह सैनी।

हरियाणा में नए CM के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह को केंद्रीय नेतृत्व ने दोबारा दिल्ली बुला लिया। शुक्रवार शाम को वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले। इसके बाद वह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के आवास पर

.

चर्चा है कि 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। हालांकि यह डेट अभी कन्फर्म नहीं है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

इसके लिए पंचकूला के सेक्टर 5 में स्थित परेड ग्राउंड को चुना गया है। यहां स्टेज बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में 50 हजार लोगों आने की संभावना है। शुक्रवार को पूर्व सांसद संजय भाटिया और ADGP आलोक मित्तल ने परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया।

अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए चुनाव रिजल्ट आने से लेकर अब तक क्या हुआ…

8 अक्टूबर को भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 8 अक्टूबर (मंगलवार) को आए, जिसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा के खाते में 48 सीटें आईं। 3 निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन दे दिया। ऐसे में भाजपा के पास कुल 51 विधायक हो गए हैं। भाजपा को समर्थन देने वाले विधायकों में बहादुरगढ़ से राजेश जून, गन्नौर से देवेंद्र कादियान और हिसार से सावित्री जिंदल शामिल हैं।

दिल्ली दौरे के दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

दिल्ली दौरे के दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

नायब सैनी दिल्ली में PM समेत अन्य नेताओं से मिले

भाजपा को बहुमत मिलने के बाद CM नायब सैनी बुधवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मिले।

इसके बाद चर्चा शुरू हुई कि मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 12 अक्टूबर को होगा। हालांकि PM मोदी के विदेश दौरे के कारण इसे टाल दिया गया। इसके बाद 15 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह की बात सामने आई। शपथ से पहले चंडीगढ़ में BJP विधायक दल की मीटिंग होगी। इस बैठक में 2 केंद्रीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे।

कुरुक्षेत्र में धान खरीद का जायजा लेते नायब सिंह सैनी।

कुरुक्षेत्र में धान खरीद का जायजा लेते नायब सिंह सैनी।

10 अक्टूबर की शाम को दिल्ली से लौटे सैनी

2 दिन दिल्ली में गुजारने के बाद नायब सैनी गुरुवार शाम को चंडीगढ़ पहुंचे। 11 अक्टूबर को उन्होंने सभी भाजपा विधायकों को अपने-अपने हलकों की अनाज मंडी पहुंचकर धान की खरीद का जायजा लेने के निर्देश दिए। नायब सैनी खुद भी कुरुक्षेत्र जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में पहुंचे।

यहां उन्होंने अधिकारियों से किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न आने देने के निर्देश दिए। साथ ही व्यवस्था खराब मिलने पर 2 अधिकारियों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया और 2 घंटे में हालात सुधारने को कहा।

परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व सांसद नायब सैनी और ADGP आलोक मित्तल।

परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व सांसद नायब सैनी और ADGP आलोक मित्तल।

11 अक्टूबर की शाम को दोबारा दिल्ली निकले सैनी

11 अक्टूबर को पंचकूला के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हलचल तेज हुई। सबसे पहले करनाल से पूर्व सांसद संजय भाटिया यहां पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद ADGP आलोक मित्तल ग्राउंड पर पहुंचे। परेड ग्राउंड के आसपास सड़क बनने का काम शुरू हुआ।

शाम को दोबारा चर्चा शुरू हुई कि PM मोदी के विदेश में होने के कारण शपथ ग्रहण समारोह एक-दो दिन और टल सकता है। इसके बाद नायब सैनी दोबारा दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए रवाना हो गए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular