Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा के गांव में घुसे 2 मगरमच्छ: गोताखोरों ने 6 घंटे...

हरियाणा के गांव में घुसे 2 मगरमच्छ: गोताखोरों ने 6 घंटे में दोनों रेस्क्यू किए, ग्रामीणों ने ड्रेन में देखे थे – Karnal News


रात को मगरमच्छों को रेस्क्यू करती गोताखोर प्रगट सिंह की टीम।

हरियाणा में कुरुक्षेत्र के एक गांव में 2 मगरमच्छ घुस गए। उन्हें रेस्क्यू करने के लिए करीब 6 तक ऑपरेशन चला। गोताखोरों की टीम ने उन्हें रात 10 बजे पकड़ा। दोनों मगरमच्छों को रेस्क्यू करने के बाद वाइल्ड लाइफ की टीम को सौंप दिया गया। जिसके बाद टीम दोनों को

.

बताया जा रहा है कि नहर की दूसरी तरफ से मगरमच्छ एक ड्रेन में आ गए थे। इस ड्रेन के नजदीक एक डेरा भी लगता है।

ड्रेन से बाहर निकालने के बाद मगरमच्छों के मुंह रस्सी से बांधे गए थे।

ग्रामीणों ने ड्रेन में देखे 2 मगरमच्छ जानकारी के मुताबिक मुस्तापुर ​​​​​​गांव में लोगों ने 2 मगरमच्छ ड्रेन में देखे। मगरमच्छ होने की सूचना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। इसके बाद सोमवार शाम को उन्होंने वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट और गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी।

गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने मगरमच्छों की वीडियो भी भेजी थी। जिसके बाद वह टीम के साथ गांव में पहुंचे।

अब देखिए मगरमच्छों के रेस्क्यू की PHOTOS…

गांव के ड्रेन में मगरमच्छों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती टीम।

गांव के ड्रेन में मगरमच्छों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती टीम।

ड्रेन से गोताखोर ने पकड़ा मगरमच्छ।

ड्रेन से गोताखोर ने पकड़ा मगरमच्छ।

ड्रेन से मगरमच्छ को पकड़कर उसे जाल में डालते गोताखोर।

ड्रेन से मगरमच्छ को पकड़कर उसे जाल में डालते गोताखोर।

अपने खर्च पर लगाए पंप प्रगट सिंह के मुताबिक ड्रेन में काफी ज्यादा पानी था। पानी निकाले बिना दोनों मगरमच्छों को ढूंढ पाना मुश्किल था। स्थिति को समझते हुए अपने खर्चे पर दो वाटर जैट पंप मंगवाए और ड्रेन को खाली करने के लिए लगाए। पंप के जरिए पानी बाहर निकाला गया। जिससे मगरमच्छों को ढूंढने में आसानी हुई।

ज्यादा बड़े नहीं थे मगरमच्छ गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि मगरमच्छ छोटे ही थे, लेकिन खतरा उनसे भी बना हुआ था। 4 बजे सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी टीम द्वारा शुरू किया गया। एक मगरमच्छ को 5 घंटे में और दूसरे को 6 घंटे में पकड़ा गया है।

वाइल्ड लाइफ ने लिया दोनों को कब्जे में वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट के अधिकारी सुभाष भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होंने दोनों मगरमच्छों को अपने कब्जे में ले लिया। पंप के जरिए पानी पहले बाहर निकाला गया था और उसके बाद दोनों मगरमच्छों को काबू कर लिया गया। अब इन्हें सेंटर लेकर जाया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular