Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeदेशहरियाणा के नए CM 15 अक्टूबर को शपथ लेंगे: ताऊ देवीलाल...

हरियाणा के नए CM 15 अक्टूबर को शपथ लेंगे: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मंच बनाया जा रहा; पंचकूला DC की अगुआई में कमेटी बनी – Haryana News


हरियाणा के कार्यवाहक सीएम नायब सैनी।

हरियाणा के नए CM की शपथ ग्रहण के लिए 15 अक्टूबर को डेट फाइनल होते ही चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में हलचल बढ़ी हुई है। कार्यवाहक CM नायब सैनी गुरूवार रात को दिल्ली से लौटे। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने यहां लोगों से मुलाकात की।

.

खास तौर पर उनके विधानसभा क्षेत्र लाडवा से बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। सीएम के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए अधिकारी भी हाईअलर्ट पर हैं। पुलिस अधिकारियों ने भी सीएम से मुलाकात की।

अहम बात यह है कि अभी BJP ने नायब सैनी के ही दूसरी बार CM बनने को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की है। इसके लिए शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले चंडीगढ़ में BJP विधायक दल की मीटिंग होगी। जिसमें इसका ऐलान किया जाएगा। हालांकि गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव के वक्त ही पंचकूला में कहा था कि ये चुनाव नायब सैनी की अगुआई में लड़ा जाएगा।

वहीं सैनी 2 दिन दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर कई केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों से मिल चुके हैं। जिससे उनके नाम को लेकर भाजपा की तरफ से औपचारिक ऐलान ही किया जाएगा।

शपथ समारोह को लेकर बनाई 10 सदस्यीय कमेटी…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular