लिफ्ट में 5 मिनट तक फंसे रहे हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम।
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम बुधवार को चंडीगढ़ में सिविल सचिवालय की VIP लिफ्ट में फंस गए। उनके साथ 8 अन्य लोग भी लिफ्ट में थे। टेक्निकल फॉल्ट के कारण लिफ्ट करीब 5 मिनट के लिए बीच में ही अटकी रही। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
.
लिफ्ट फंसने की सूचना जब बिल्डिंग में अधिकारियों तक पहुंची तो उनमें हड़कंप मच गया। उन्होंने फौरन मौके पर टेक्नीशियंस को भेजा। इसके बाद तकनीकी दिक्कत को दूर कर लिफ्ट को चालू किया गया और खेल मंत्री बाहर निकाले गए।
लिफ्ट में फंसे लोगों के 2 PHOTOS…
लिफ्ट में 8 अन्य लोगों के साथ खेल मंत्री गौरव गौतम फंसे हुए थे।

लिफ्ट रुकने के दौरान लोगों ने सरकारी बिल्डिंग की व्यवस्था को लेकर मजाक किया।
सिविल सचिवालय पहुंचे थे मंत्री दरअसल, बुधवार को खेल मंत्री गौरव गौतम चंडीगढ़ में हरियाणा के सिविल सचिवालय पहुंचे थे। वह मंत्रियों वाली VIP लिफ्ट के जरिए सचिवालय की 7वीं मंजिल के ऑफिस में जा रहे थे। इस दौरान अचानक लाइट चली गई और लिफ्ट बीच में ही फंस गई। थोड़ी देर में बिजली लौट भी आई, लेकिन लिफ्ट नहीं चली।
लिफ्ट रुकने के बाद मजाक करने लगे लोग लिफ्ट में खेल मंत्री के अलावा कुल 8 लोग सवार थे। जैसे ही लिफ्ट रुकी, वहां मौजूद लोगों में हंसी-ठिठोली शुरू हो गई। एक व्यक्ति ने सरकारी बिल्डिंग की व्यवस्था पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह लिफ्ट आधा घंटा तक फंसी रहेगी। 25 मिनट से पहले नहीं चलने वाली।
इस पर दूसरे व्यक्ति ने कहा कि क्यों मजाक कर रहे हो? यहां हालात खराब हो रही है। इस पर खेल मंत्री समेत सभी लोग हंसने लगे। इस पर पहले व्यक्ति ने कहा- मुझे यहां का एक्पीरियंस है भाई। ऐसे ही नहीं कह रहा।
मंत्री लिफ्ट संचालक से बात करते दिखे लिफ्ट में फंसे रहने के दौरान खेल मंत्री ने लिफ्ट संचालक से इसके अटकने के बारे में बात की। इस पर लिफ्ट संचालक कहता है कि थोड़ी देर में चल जाएगी। इसे एक बार बंद कर चालू करना होगा। इसके बाद चलने चलेगी।
सिविल सचिवालय में 4 लिफ्ट बता दें कि हरियाणा सिविल सचिवालय में 4 लिफ्ट सिस्टम हैं। 2 लिफ्ट आम लोगों के आने जाने के लिए हैं। इसके अलावा एक लिफ्ट CM के लिए ही रिजर्व रहती है। इसमें कोई और नहीं चढ़ता। जबकि, एक लिफ्ट मंत्रियों के लिए रिजर्व रखी गई है। खेल मंत्री इसी लिफ्ट में फंसे थे।

करीब 6 महीने पहले विधायक दल की मीटिंग में जाते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पंचकूला के भाजपा ऑफिस की लिफ्ट में फंस गए थे।
कृषि मंत्री भी लिफ्ट में फंस चुके यह पहला मौका नहीं है जब हरियाणा का कोई मंत्री इस तरह लिफ्ट में फंसा हो। इससे करीब 6 महीने पहले पंचकूला स्थित BJP के पंचकमल ऑफिस में विधायक दल की मीटिंग के लिए जा रहे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा लिफ्ट में फंस गए थे। उनके साथ नलवा के विधायक रणधीर पनिहार समेत 4 लोग भी मौजूद थे।
उस समय तो हालत इतनी खराब थी कि लिफ्ट के अंदर ही मंत्री और अन्य लोगों को पानी और अन्य जरूरी चीजें पहुंचाई गई थीं। ये लोग करीब 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे थे। इसके बाद सभी को लिफ्ट और गेट में बने गैप में से खींचकर बाहर निकाला गया।
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
हरियाणा के BJP मंत्री लिफ्ट में फंसे, खींचकर बाहर निकाला:MLA समेत 4 और लोग साथ थे; विधायक दल मीटिंग में जा रहे थे

हरियाणा के पंचकूला में स्थित BJP के पंचकमल ऑफिस में विधायक दल की मीटिंग के लिए जा रहे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा लिफ्ट में फंस गए। उनके साथ नलवा के विधायक रणधीर पनिहार समेत 4 लोग भी मौजूद थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और लिफ्ट के अंदर पानी और अन्य जरूरी चीजें पहुंचाई। पूरी खबर पढ़ें…