Sunday, May 4, 2025
Sunday, May 4, 2025
Homeदेशहरियाणा के लेफ्टिनेंट की श्रद्धांजलि सभा आज: पहलगाम में आतंकियों ने...

हरियाणा के लेफ्टिनेंट की श्रद्धांजलि सभा आज: पहलगाम में आतंकियों ने की हत्या; शादी के 7वें दिन पत्नी के सामने 3 गोलियां मारीं थी – Karnal News


आतंकियों ने लेफ्टिनेंट विनय की हत्या की तो हिमांशी उनके शव के पास बैठी रहीं। इनसेट में लेफ्टिनेंट की फाइल फोटो।

हरियाणा में करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की आज (4 मई) श्रद्धांजलि सभा होगी। डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में इसका समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसमें CM नायब सैनी भी आ सकते हैं।

.

वहीं हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण के अलावा करनाल जिले के MLA भी यहां पहुंचेंगे। यहां आने वालों के लिए करनाल क्लब, मीनार रोड और बीडीपीओ कार्यालय परिसर में पार्किंग बनाई गई है।

CM सैनी ने कुछ दिन पहले परिवार को 50 लाख की मदद और एक मेंबर को नौकरी की घोषणा की थी। उसे भी इस सभा में पूरा किया जा सकता है।

बीती 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में आतंकियों ने लेफ्टिनेंट नरवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी 16 अप्रैल को शादी हुई थी। वे पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून मनाने गए थे।

शादी के 7वें दिन हत्या, लेफ्टिनेंट नरवाल की कहानी

  • दिल्ली से बीटेक की, परिवार आर्मी से जुड़ा हुआ: विनय नरवाल मूल रूप से करनाल के भुसली गांव के रहने वाले थे। मगर, 15 साल से उनका परिवार सेक्टर-7 में रह रहा है। उन्होंने दिल्ली से बीटेक किया। विनय का परिवार आर्मी से जुड़ा हुआ है। उनके नाना और ताऊजी आर्मी में थे। दादा हवा सिंह भी BSF में रहे।
  • CDS में सिलेक्ट नहीं हुए तो SSB की तैयारी की विनय ने स्कूल टाइम से कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) की तैयारी की लेकिन सिलेक्शन नहीं हुआ। इसके बाद सशत्र सीमा बल (SSB) में सिलेक्ट हुए। फिर 3 साल वे नेवी लेफ्टिनेंट भर्ती हो गए। उनकी ड्यूटी केरल के कोच्चि में थी।
  • 2 महीने पहले ETO की बेटी से रिश्ता, 16 को शादी हुई 28 मार्च को विनय शादी के लिए छुट्‌टी लेकर कोच्चि से घर आए। 16 अप्रैल को मसूरी में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। इसके बाद उनका यूरोप में हनीमून का प्लान था। मगर, उन्हें नेवी से NOC नहीं मिली तो वे 21 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम चले गए। 22 अप्रैल को वे पत्नी संग घूमने निकले तो आतंकी हमला हो गया और पत्नी हिमांशी के सामने ही उनकी हत्या कर दी गई।
  • बर्थडे सेलिब्रेशन की जगह अंतिम विदाई दी: 1 मई को विनय का बर्थडे था। परिवार ने उनके हनीमून से लौटने पर पार्टी रखनी थी। मगर, उन्हें विनय को अंतिम विदाई देनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने रक्तदान कैंप लगाकर विनय का जन्मदिन मनाते हुए श्रद्धांजलि दी।
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और हिमांशी की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। यह उनकी शादी के दिन की फोटो है।

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और हिमांशी की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। यह उनकी शादी के दिन की फोटो है।

लेफ्टिनेंट विनय की हत्या कैसे हुई, पत्नी हिमांशी ने बताया..

  • कुछ खा रहे थे, तभी फायरिंग की आवाज आई: विनय की हत्या को लेकर मीडिया से बातचीत में हिमांशी ने कहा ” हम पहलगाम से डेढ़ बजे के करीब बाइसरन के लिए निकले थे। करीब आधे घंटे का सफर तय कर दोपहर 2 बजे तक वहां पहुंच गए। हम जैसे ही पहुंचे और कुछ खा-पी रहे थे तभी मुझे फायरिंग की आवाज आई। मैंने विनय को बोला कि फायरिंग हो रही है।
  • आतंकी ने कहा- ये मुस्लिम नहीं और विनय को गोली मार दी: हिमांशी ने आगे कहा- आतंकी ने विनय को देखकर बोला कि ये भी मुस्लिम नहीं है। उसने उसी वक्त विनय पर गोली चला दी, विनय नीचे गिर गए। फिर उस आदमी ने मुझे बोला- आप जाओ यहां से। मै उस पर चिल्लाई, कई सवाल किए, लेकिन वह इंसान इसके बाद कुछ नहीं बोला और वहां से चला गया।
  • कोई मदद के लिए नहीं आया: हिमांशी ने कहा- पुलिस को पहुंचने में कम से कम एक घंटा लगा। उस बीच कोई मदद को आगे नहीं आया। पहलगाम अस्पताल में उनका इलाज हुआ। विनय को अस्पताल पहुंचाने में डेढ़ घंटा लगा होगा।
विनय की हत्या के बाद हिमांशी का आतंकी हमले के बारे में बताते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

विनय की हत्या के बाद हिमांशी का आतंकी हमले के बारे में बताते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

हमले के बदले पर हिमांशी ने क्या कहा…

  • आतंकियों को जरूर सजा मिले: हिमांशी नरवाल ने कहा कि हम नहीं चाहते कि किसी और के साथ वैसा हो, जैसा हमारे साथ हुआ। हम सिर्फ शांति चाहते हैं। उन आतंकियों को सजा मिलनी चाहिए, जिन्होंने मासूमों को मारा। उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए।
  • मुस्लिम-कश्मीरियों पर नफरती बयान ठीक नहीं: उन्होंने मुस्लिम और कश्मीरियों के खिलाफ नफरत भरे बयानों पर आपत्ति जताई है। हिमांशी ने कहा कि यह सही नहीं है। हिमांशी से जब सवाल किया कि उनके पति ने देश सेवा का रास्ता चुना था, क्या वह भी इस पर आगे बढ़ेंगी तो उन्होंने हां में जबाव दिया। अभी मैं यही चाहती हूं कि विनय को देश में सबसे ज्यादा ऑनर मिले।

भाई की हत्या पर इकलौती बहन सृष्टि ने क्या कहा..

  • आर्मी आसपास होती तो विनय बच जाता: 23 अप्रैल को लेफ्टिनेंट के अंतिम संस्कार के दिन इकलौती बहन सृष्टि नरवाल का गुस्सा फूट पड़ा। CM नायब सैनी का हाथ पकड़कर सृष्टि ने कहा- डेढ़ घंटे तक कोई वहां नहीं आया। विनय उस वक्त तक जिंदा था। अगर वहां पर आसपास आर्मी होती तो विनय बच सकता था। मुझे इंसाफ चाहिए।
  • विनय ने बोला- मैं मुसलमान नहीं, 3 गोलियां मारीं: बहन सृष्टि ने कहा- ”विनय ने सिर्फ इतना बोला था वह मुसलमान नहीं है और आतंकी ने 3 बार उन्हें गोली मारी। आई वांट जस्टिस। जिन्होंने मेरे भाई को मारा, मुझे उन्हें मुर्दा देखना है। मुझे बदला चाहिए।
23 अप्रैल को अंतिम संस्कार के मौके पर CM नायब सैनी से बात करती विनय नरवाल की इकलौती बहन सृष्टि नरवाल।

23 अप्रैल को अंतिम संस्कार के मौके पर CM नायब सैनी से बात करती विनय नरवाल की इकलौती बहन सृष्टि नरवाल।

***************

ये खबरें भी पढ़ें..

पहले नेवी चीफ की बेटी की हिमांशी को चिट्‌ठी:बोलीं- आप फौजी की सच्ची पत्नी; पहलगाम हमले में मारे गए थे हरियाणा के लेफ्टिनेंट

पहलगाम हमले में मारे गए हरियाणा के करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी के लिए देश के पहले भारतीय मूल के नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास कटारी की बेटी ललिता ने भावुक पत्र लिखा है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular