हरियाणा में आज (मंगलवार को) मौसम साफ रहेगा, वहीं बुधवार से लू (हीटवेव) और गर्मी फिर से अपना असर दिखाने लगेगी। हालांकि मंगलवार को मौसम में पिछले दिनों हुई बरसात का असर जरूर देखने को मिलेगा। सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां का अधिकतम
.
मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से फिर हीटवेव का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके तहत बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों में हीटवेव का असर दिखाई देगा। जिसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात शामिल हैं। वहीं 16 अप्रैल को 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट नहीं है।
24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे में बदले मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भिवानी जिले के अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। जहां 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट करनाल के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की हुई। इसके बाद अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।