Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा के 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट: 8 में...

हरियाणा के 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट: 8 में छाएंगे बादल; 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चलेगी हवा, हिसार सबसे ठंडा – Haryana News


हरियाणा के कई जिलों में हल्की धुंध छाई रही।

हरियाणा में 9 दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाब

.

इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। 8 जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। हिसार सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। इसके अलावा नारनौल का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम से चल रही पहाड़ी हवाओं के कारण प्रदेश में ऐसे हालात बने हुए हैं।

महेंद्रगढ़ में सुबह छाई हल्की धुंध।

बहादुरगढ़ की हवा सबसे खराब हरियाणा में मौसम में आए बदलाव के कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। सोमवार रात 8:30 बजे तक 4 शहरों का AQI 200 के पार रहा। बहादुरगढ़ की हवा सबसे प्रदूषित दर्ज की गई। यहां AQI 446 पर पहुंच गया। गुरुग्राम में 256 AQI, मुरथल में 223, जींद में 222 AQI दर्ज किया गया। नारनौल व अन्य जिलों में 200 से कम AQI दर्ज किया गया।

हवाएं 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही।

हवाएं 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही।

बर्फीली हवाओं के कारण हरियाणा में ठंड बढ़ी नारनौल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर व मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण हरियाणा में ठंड बढ़ गई है। हालांकि 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण धुंध और कोहरा नहीं है। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि हल्का कोहरा भी छा रहा है। मौसम साफ होने के बाद भी पहाड़ों से आने वाली हवाएं आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट का कारण बन सकती हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular