हरियाणा में बुधवार से मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में मौसम बदलेगा। जिसके तहत गरज-चमक के साथ-साथ बरसात होने और 40 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलन
.
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 11 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में एक कम सक्रियता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
इस दौरान राज्य के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। लेकिन 10 मई देर रात्रि के बाद एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 11 मई से एक बार फिर से मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना बन रही है।
3 जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और वीरवार को प्रदेश के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। वहीं 9 मई को प्रदेश के 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बरसात की 25 प्रतिशत तक संभावना है।
बरसात का पूर्वानुमान
वहीं 10 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। वहीं कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है औन हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी व चरखी दादरी जिले में मौसम ड्राई रहेगा।
30-40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं मौसम विभाग के अनुसार 7-8 मई को प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान बादल छाए रहने, गरज और चमक के साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा 9 मई को 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में तथा 10 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बादल छाए रहने, गरज और चमक के साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम का पूर्वानुमान
हरियाणा का अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़ा हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
6 मई को प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शहर — अधिकतम तापमान सिरसा — 35.6 डिग्री रोहतक — 35.5 डिग्री पलवल — 35.3 डिग्री हिसार — 35.2 डिग्री भिवानी — 34.9 डिग्री अंबाला — 34.8 डिग्री चरखी दादरी–34.7 डिग्री महेंद्रगढ़ — 34.6 डिग्री फरीदाबाद — 34.4 डिग्री नारनौल — 33.8 डिग्री सोनीपत — 33.8 डिग्री जींद — 33.5 डिग्री मेवात — 33.3 डिग्री पानीपत — 33.3 डिग्री करनाल — 33 डिग्री रेवाड़ी — 32.9 डिग्री यमुनानगर — 29.2 डिग्री
24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अंबाला में 7 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद अंबाला का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।