Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा के 4 जिलों भारी बारिश का अलर्ट: कई जगह रात...

हरियाणा के 4 जिलों भारी बारिश का अलर्ट: कई जगह रात से बरसात हो रही, सड़कों पर एक फीट तक पानी भरा – Haryana News



सोनीपत के गोहाना में सुबह से बारिश हो रही है।

हरियाणा में मानसून सक्रिय है। सुबह से पानीपत, जींद, फरीदाबाद, गोहाना समेत कई जगह बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर शामिल हैं।

.

दो माह का मानसून बीत चुका है। अभी प्रदेश में सामान्य से 17 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि अगस्त में 21 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। अभी सितंबर बाकी है। प्रदेश में मानसून सीजन में 1 जून से 30 सितंबर तक 440 मिलीमीटर बरसात होती है। अभी तक 282.9 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है, जबकि सामान्य बरसात 341 होती है, यानी अभी मानसून के कोटे की 157 मिलीमीटर बरसात कम है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सितंबर की बारिश से काफी हद तक कमी पूरी हो सकती है। अब तक 12 जिलों में सामान्य से कम बरसात हुई है, जबकि तीन जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात हो चुकी है। दूसरी ओर कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी फसलों को बरसात की जरूरत है।

दिन का तापमान हुआ सामान्य, उमस बनी है
प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे कम होने लगी है। उमस अभी बनी हुई है। दिन का तापमान सामान्य की श्रेणी में है। हथनीकुंड बैराज पर दिन का तापमान सबसे अधिक 36.7 डिग्री रहा, जबकि सबसे कम 31.4 रेवाड़ी में दर्ज किया गया। रात का तापमान भी सामान्य हो चुका है, पंचकूला में सबसे कम 23.5 डिग्री तापमान रहा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular