महेंद्रगढ़ के नारनौल में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, और हल्की बारिश भी हुई है।
हरियाणा में मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी कर पंजाब के साथ लगते जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
.
वहीं, हरियाणा के कुछ दक्षिण और पूर्वी इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज सुबह सोनीपत, नारनौल, झज्जर, पानीपत, रोहतक, समालखा और पलवल में बूंदाबांदी देखने को भी मिली है। जबकि, चरखी दादरी में अभी बादल छाए हुए हैं। फरीदाबाद में भी कल रात बादल छाए थे, लेकिन अब मौसम साफ है। जींद में हल्की धूप खिली हुई है।
हरियाणा में मौसम के PHOTOS…
सोनीपत में हल्की बारिश के बाद फसलों के पत्तों पर जमीं बूंदें।

हिसार-सिरसा हाईवे पर सुबह हल्की धुंध छाई रही। यहां बारिश की संभावना है।

पलवल में कल रात हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है।
2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, बारिश नहीं हुई हरियाणा में 31 जनवरी के बाद से ही लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव थे, लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है। फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश फसलों के लिए अच्छी मानी जाती है। बारिश न होने से किसान मायूस है। आज उम्मीद जताई जा रही है कि गेहूं के इलाके वाले 5 जिलों में बारिश से किसानों को राहत मिल सकती है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज कहीं-कहीं बिखराव वाली छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। 5 फरवरी के बाद एक बार फिर से हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और सम्पूर्ण इलाके में कोहरा की गतिविधियां जारी रहेगी।

फरवरी के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगा तापमान मौसम विज्ञानियों की मानें तो फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा और इस महीने के अंत तक गर्मी महसूस होने लगेगी। हालांकि, एक के बाद एक 5 पश्चिमी विक्षोभ फरवरी में आएंगे जिससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
अभी जो मौसम बना हुआ है उससे सुबह-शाम ठंडे तेवर दिखाएगी। जबकि, धीरे-धीरे दिन के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है।
***********
मौसम की ये खबरें भी पढ़ें…
पंजाब के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, अगले 3 दिन तापमान में होगी मामूली बढ़ोतरी, 8 फरवरी से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट कोहरे या शीतलहर को लेकर नहीं है, बल्कि 5 फरवरी तक पंजाब में बारिश की संभावना को लेकर जारी किया गया है। दरअसल, पिछले सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर 5 फरवरी तक रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल में आज-कल बारिश-बर्फबारी होगी:2 दिन एक्टिव रहेगा WD; 5 जिलों में शीतलहर की चेतावनी, कल्पा का पारा नॉर्मल से 9.8 डिग्री ज्यादा

हिमाचल प्रदेश में आज और कल अच्छी बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा, मनाली, सोलंग वेली, डलहौजी, सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…