हिसार में शुक्रवार को धुंध छाई रही, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वहीं, फतेहाबाद में धुंध के कारण क्रूजर कार नहर में जा गिरी, जिससे 11 लोग लापता हो गए।
हरियाणा में मौसम विभाग ने आज से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा के पंजाब के साथ लगते इलाकों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में
.
इधर, फतेहाबाद में शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण एक क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में जा गिरी। इस हादसे में 11 लोग लापता हो गए, जबकि एक बच्चे सहित 2 लोगों बचाया गया था, जिनमें से एक की मौत हो गई है। वहीं, ड्राइवर ने हादसा होने से ठीक पहले गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। ये लोग पंजाब में एक शादी से लौट रहे थे।
फतेहाबाद हादसे के 2 PHOTOS…
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटनास्थल पर पहुंची दमकल की गाड़ी।

सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 12 बजे क्रूजर गाड़ी को नहर से निकाल लिया गया।
12 बजे निकाली गई दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी हादसे में बचा लिए गए बच्चे का नाम अरमान सिंह है। यह 10 वर्षीय बच्चा रियोंद पंजाब का रहने वाला है। वहीं, महमड़ा गांव के निवासी बलबीर सिंह (55) की हादसे में मौत हो गई है। उसका शव रतिया के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। जबकि, हादसे होने से ठीक पहले महमड़ा के निवासी जरनैल सिंह गाड़ी से कूद गए, जिससे उनकी जान बची।
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए प्रशासन की टीमें रात में ही मौके पर पहुंची थीं, और रात करीब 12 दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को निकाल भी लिया गया था, लेकिन घने कोहरे के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आने के कारण इसे बंद कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक लापता लोगों की तलाश में आज फिर ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। इन लापता 11 लोगों में 3 बच्चे और तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
शुक्रवार को रही कोल्ड डे जैसी स्थिति शुक्रवार को कोल्ड डे जैसी स्थित रही। रात को पानीपत, चरखी दादरी, जींद, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, भिवानी, रोहतक और हिसार अचानक धुंध छाई। इससे विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक रही।
प्रदेश में शीतलहर के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। हिसार में 30 जनवरी को दिन का तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया था तो वहीं 31 जनवरी को तापमान 6 डिग्री तक गिर गया। इसी तरह जींद में तापमान गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच गया।

50 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंच चुका है, जिसका चक्रवातीय सर्कुलेशन पश्चिमी पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।
इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के इलाकों में हल्की से मध्य बारिश व हल्की बर्फबारी हो सकती है। पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों में आज 40-50% बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।
बाकी जगह आंशिक बादलवाई और कहीं-कहीं 10-20 % बिखराव वाली हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। दक्षिणी पूर्वी हवाएं चलने से नमी की मात्रा में बढ़ोतरी से कोहरा भी देखने को मिलेगा।
5 फरवरी तक मौसम में बदलाव हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में 5 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है।
धुंध के कारण 3 जगह हादसे शुक्रवार को धुंध के कारण कई जगह हादसे हुए। जींद में 2 प्राइवेट बसों की टक्कर हुई। जिसमें 10 सवारियां घायल हो गईं। फतेहाबाद में रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें 3 सवारियां घायल हो गईं। इस बस में 40 लोग सवार थे। उधर नूंह में दिल्ली-अलवर रोड पर 2 जगहों पर 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं थी। जिसमें कई लोगों को चोटें लगीं।