Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा महिला कांग्रेस की नई सूची जारी: सोनीपत को मिले तीन...

हरियाणा महिला कांग्रेस की नई सूची जारी: सोनीपत को मिले तीन पद; नीलम बाल्यान, रेखा मलिक और डॉ. पूनम दहिया को दिया दायित्व – Sonipat News


हरियाणा महिला कांग्रेस को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने संगठन में नई नियुक्तियों की दूसरी सूची को मंजूरी दी है। इस सूची में राज्य स्तरीय पदाधिकारियों से लेकर विभिन्न जिलों की जिला अध्यक्षों

.

नई सूची में सोनीपत से नीलम बाल्यान को प्रदेश उपाध्यक्ष और रेखा मलिक को महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. पूनम दहिया को सोनीपत अर्बन (शहरी) की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

फरीदाबाद से प्रियंका अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, रोहतक से राज दुलारी को प्रदेश सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

कांग्रेस द्वारा जारी किया लैटर

सिरसा, हिसार और पलवल में भी नियुक्तियां

सिरसा जिले से कृष्णा फोगाट को महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बनाया गया है। हिसार (शहरी) से मनु अग्रवाल को और पलवल से सविता चौधरी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पंचकुला जिले में दो नियुक्तियां की गई हैं। मुनीर बेगम को ग्रामीण (रूरल) और सुनीता मान को शहरी (अर्बन) जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

गुरुग्राम व रेवाड़ी की भी हुई घोषणा

गुरुग्राम से सीमा और रेवाड़ी से पूजा शर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे इन जिलों में महिला संगठन को नई दिशा मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को जारी हुआ आदेश

यह आदेश हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को भेजा गया है और प्रेस विज्ञप्ति जारी करने का निर्देश भी दिया गया है। साथ ही यह जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष, संगठन महासचिव, हरियाणा प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular