Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा में कल से दिन भी ठंडे होंगे: पश्चिमी विक्षोभ से...

हरियाणा में कल से दिन भी ठंडे होंगे: पश्चिमी विक्षोभ से 2 दिन बदलेगा मौसम, सोनीपत में 5.3 तो हिसार में 6 डिग्री पर पारा – Hisar News


हिसार में ठंड के बीच फ्लाईओवर से गुजरते वाहन।

हरियाणा में कल (7 नवंबर) से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ से हरियाणा में धुंध और बादल छाए रहने की संभावना है। अब तक दिन में सूर्य की तपिश महसूस हो रही थी मगर कल से मौसम में बदलाव होगा।

.

हालांकि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। मौजूदा स्थिति की बात करें तो हरियाणा में न्यूनतम तापमान नीचे गिरते जा रहा है। वीरवार को हिसार का न्यूनतम तापमान वीरवार को 6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं सोनीपत का तापमान सबसे कम 5.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हिसार में न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में चढ़ाव देखने को मिलेगा वहीं दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

आज रात से हवा की दिशा बदलेगी भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 6 दिसंबर तक उत्तर व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चल रही है। इसके चलते रात के तापमान में गिरावट हुई। बुधवार देर रात भी हवाएं चलने से रात का तापमान 9.9 डिग्री से नीचे गिर कर 6 डिग्री तक पहुंच गया।

इसी प्रकार सोनीपत का भी न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री तक पहुंच गया। अब आने वाले दिनों में सात दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के हवाओं में बदलाव जिससे उत्तर पूर्वी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से प्रदेश में 7 व 8 दिसंबर को आंशिक बादलवाई की संभावना है।

पिछले साल छाया था कोहरा 2023 के आंकड़ों को देखे तो नवंबर के अंत के दो दिन हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इससे दिसंबर के प्रथम सप्ताह में कोहरा छाने के साथ पाला जम गया था। उस समय वर्षा के कारण तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा था। मगर इस साल नवंबर में कोई भी वर्षा नहीं हुई। अब पहाड़ों में चल रही बर्फबारी से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ आ रही जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular