इसी कार में परिवार के लोगों ने जहर निगला था। सूचना मिलते ही DCP हिमाद्री कौशिक मौके पर पहुंच गईं।
हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात कर्ज से परेशान परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सभी लोग घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तड़प रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसमें 6 लोगों की सेक्टर
.
परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। कुछ सालों से वे पंचकूला में किराए के मकान में रह रहे थे। मरने वालों में प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी, बुजुर्ग माता-पिता और 3 बच्चे शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक प्रवीण मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का कारोबार शुरू किया था। वहां उसे घाटा हो गया। इसी से परेशान होकर पूरे परिवार ने यह कदम उठाया।
पुलिस की टीमें उसी गाड़ी में लोगों को लेकर अस्पताल में पहुंच गई थी।
रात 11 बजे पुलिस को कॉल आई सोमवार रात करीब 11 बजे डायल 11 पर फोन आया कि सेक्टर 27 में मकान नंबर 1204 के सामने गाड़ी में बैठे लोगों ने जहर खा लिया है। उनकी हालत बहुत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। वहां गाड़ी में 6 लोग बेसुध हालत में मिले। उन्हें तुरंत सेक्टर 26 स्थित ओजस अस्पताल ले जाया गया।
कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि इसी घर से एक और व्यक्ति गंभीर हालत में निकला है। पुलिस की टीम उसे इलाज के लिए सेक्टर 6 स्थित सरकारी अस्पताल ले गई। कुछ देर में सातों लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही DCP हिमाद्री कौशिक, ACP विक्रम नेहरा, ACP अरविंद कंबोज के अलावा पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने गाड़ी की जांच की।
DCP बोलीं- सभी की पहचान हुई DCP हिमाद्री कौशिक ने कहा कि पूरे परिवार ने सुसाइड किया है। सभी की पहचान हो गई है। पुलिस की टीमें कारणों का पता लगा रही है। परिवार के अन्य लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी।
बिजनेस में घाटे से परेशान थे वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रवीण मित्तल पर कुछ सालों से काफी कर्ज हो गया था। देहरादून में उन्होंने टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस शुरू किया था, लेकिन वह नहीं चला। इसके बाद परिवार कर्ज के तले दबता चला गया। इतनी तंगी हो गई थी कि घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया था। इसी वजह से वे काफी परेशान थे।