Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeदेशहरियाणा में महिलाओं को ₹2100 महीना मिलेंगे: CM सैनी ने 5...

हरियाणा में महिलाओं को ₹2100 महीना मिलेंगे: CM सैनी ने 5 हजार करोड़ का बजट रखा; महिला मंत्रियों आरती–श्रुति ने बजाई ताली – Haryana News


हरियाणा विधानसभा में सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने की घोषणा कर दी। इसके लिए CM नायब सैनी ने 5 हजार करोड़ का बजट रखा है। उन्होंने बजट पेश करते हुए इसके बारे में जानकारी दी।

.

‘दैनिक भास्कर’ ने 16 मार्च को ही इस बारे में खुलासा कर दिया था कि सरकार प्रदेश में चुनाव में किए वादे के मुताबिक 2100 रुपए देने जा रही है। जिस पर बजट रखे जाने के बाद मुहर लग गई है।

महिला मंत्रियों ने बजाई ताली जब CM ने महिलाओं के लिए यह घोषणा की तो सदन में खूब तालियां बजीं। इस दौरान सरकार की 2 महिला मंत्री श्रुति चौधरी और आरती राव ने भी तालियां बजाईं। सीएम की इस घोषणा के बाद सदन में थोड़ी देर के लिए हंसी-मजाक का भी माहौल रहा।

पूर्व CM ने पूछा- क्राइटेरिया क्या है? CM नायब सैनी के घोषणा करते ही पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा अपनी सीट से खड़े हुए। उन्होंने पूछा कि इसका क्राइटेरिया क्या है?। किन महिलाओं को यह पैसा मिलेगा।

CM ने कहा– क्राइटेरिया बना रहे इस मामले में CM नायब सैनी ने सदन में कहा कि क्राइटेरिया बना रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों को कहा है। सीएम ने यह भी कहा कि अभी यह सिर्फ 5 हजार करोड़ की विंडो है। महिलाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। बजट में जरूरत के हिसाब से और रकम भी जोड़ दी जाएगी।

योजना को लेकर सबसे बड़ा सवाल ये हरियाणा सरकार ने इस योजना को लाडो लक्ष्मी योजना का नाम दिया है। चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को यह रकम मिलेगी। हालांकि फिर यह भी चर्चा सामने आई कि सिर्फ 1.80 लाख सालाना इनकम से कम वाले परिवारों की महिलाओं को ही यह फायदा मिलेगा।

***********

हरियाणा बजट की मेन खबर पढ़ें…

राज्य के इतिहास में पहली बार बजट 2 लाख करोड़ पार, खिलाड़ियों का बीमा होगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के इतिहास में पहली बार 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया है (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular